{"_id":"6342c0b8a4a61d17a36076b2","slug":"drunk-husband-attacked-wife-chest-with-stone-woman-died-used-to-protest-against-drinking-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नशे में धुत पति ने पत्नी के सीने पर पत्थर से किया हमला, महिला की मौत, शराब पीने का करती थी विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नशे में धुत पति ने पत्नी के सीने पर पत्थर से किया हमला, महिला की मौत, शराब पीने का करती थी विरोध
Sun, 09 Oct 2022 06:09 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 09 Oct 2022 06:09 PM IST
सार
पति दशरथ आदिवासी शराब पीने आदी है। पत्नी बती (38) लगातार इसका विरोध करती थी। शनिवार की रात नशे में धुत होकर दशरथ घर पहुंचा इसी बीच पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान आरोपी ने महिला के सीने पर पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में पति ने पत्नी के सीने पर पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र के दबरा बुजुर्ग गांव की है। पति दशरथ आदिवासी शराब पीने आदी है। पत्नी बती (38) लगातार इसका विरोध करती थी। शनिवार की रात नशे में धुत होकर दशरथ घर पहुंचा इसी बीच पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। दोनों झगड़ते हुए घर से बाहर आ गए। इसी दौरान आपा पा खो चुके दशरथ ने पत्नी छाती पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतका की एक बेटी है जिसकी तीन साल पहले शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन