फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drunk driver of Jhansi Roadways drove 409 km bus

एक गलती और लग जाता लाशों का ढेर: सफर शुरू होते ही चालक ने मारे पैग...409KM में कई बार लहराई, पलटते बची बस

Fri, 18 Aug 2023 09:11 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Aug 2023 09:11 AM IST
सार

13 अगस्त की शाम को चालक बालकिशन निवासी पुखराया को बस लेकर लखनऊ से ललितपुर के लिए रवाना होना था। इससे पहले शाम करीब पांच बजे चालक ने जमकर शराब पी।

विज्ञापन
Drunk driver of Jhansi Roadways drove 409 km bus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी रोडवेज बस के ड्राइवर ने सफर शुरू होते ही पैग चढ़ा लिए। परिचालक ने उसे चेताया भी कि क्या नशे में गाड़ी चलाओगे...फिर भी नहीं माना। स्टीयरिंग थाम ली और जैसे तैसे बस चलाकर लखनऊ से ललितपुर तक आ गया। 10 घंटे के सफर में 45 सवारियां अपने ईष्ट को याद करती रहीं। उनके कांपते चेहरों पर दहशत छाई रही। जब लखनऊ तक शराब पीते चालक का वीडियो पहुंचा तो विभाग की नींद टूटी और उसे निलंबित किया गया।

विज्ञापन

झांसी डिपो की बस संख्या यूपी 78 एसटी 9670 ललितपुर से लखनऊ के लिए चलती है। 13 अगस्त की शाम को चालक बालकिशन निवासी पुखराया को बस लेकर लखनऊ से ललितपुर के लिए रवाना होना था। इससे पहले शाम करीब पांच बजे चालक ने जमकर शराब पी। चालक को शराब पीता देख परिचालक ने टोका भी, लेकिन वह नहीं माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक ने कहा कि शराब के नशे में बस चलाना ठीक नहीं है। अगर कोई हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। लेकिन चालक अपनी जिद पर अड़ा रहा और शराब पीने के बाद बस का स्टीयरिंग थाम लिया। आलमबाग बस स्टैंड से ललितपुर आने के लिए बस में करीब 45 सवारियां सवार हुईं।

विज्ञापन

409 किमी के सफर के दौरान कई बार बस चालक नियंत्रण खो बैठा। सवारियों को जब पता चला कि चालक नशे में है, तो सवारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सफर के दौरान कई बार बस लहराई। उन्नाव के पास तो बस पलटते पलटते बची। यात्रियों ने परिचालक से बस को रुकवाने के लिए भी कहा लेकिन नशे में धुत चालक ने बस को रोका नहीं।

10 घंटे बाद 14 अगस्त को सुबह पांच बजे बस ललितपुर पहुंची, तो यात्रियों की जान में जान आई। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया। एसएम संतोष कुमार के मुताबिक मामला तीन दिन पुराना है। चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed