फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drones and 65 CCTV cameras will monitor the counting of votes

ड्रोन और 65 सीसाटीवी कैमरों से होगी मतगणना की निगरानी

Sat, 26 Feb 2022 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Drones and 65 CCTV cameras will monitor the counting of votes
झांसी। विधानसभा चुनाव की मतगणना कराने के लिए प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। मतगणना को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। जिसके तहत भोजला मंडी में झांसी, बबीना, मऊरानीपुर व गरौठा के मतों की गिनती 65 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान एक प्रत्याशी के चौदह एजेंट बनाए जाएंगे। प्रत्याशी मिलकार कुल 15 व्यक्ति मतगणना स्थल पर रह सकेंगे। किसी भी आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति को एजेंट नहीं बनाया जाएगा। इस तरह से 45 प्रत्याशियों के अधिकतम 675 व्यक्ति मतगणना स्थल पर रहेंगे। प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबलों पर मतगणना होगा। सुरक्षा के मद्देनजर बिना पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना के दौरान मंडी परिसर के आस-पास ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

1300 से अधिक पुलिस कर्मचारी होंगे तैनात
झांसी। मतगणना स्थल पर 1300 से अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्याशी और एजेंट को अतिरिक्त गेट से प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना के दौरान मोबाइल, कैमरा तथा ऑडियो और विडियो को रिकार्ड करने वाली किसी भी प्रकार के यंत्र ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। त्वरित रिस्पांस के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ रास्तों पर क्यूआरटी की तैनाती होगी। 49 पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में लोगों के बीच रहकर निगाह रखेगें। मतगणना के दौरान जिले के सभी थाना प्रभारी बॉडी वॉर्न कैमरे के साथ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed