फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dron destyoed fertilizer

Jhansi News: बीस मिनट में एक एकड़ में उर्वरकों, कीटनाशक का छिड़काव करेगा ड्रोन

Tue, 31 Jan 2023 11:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dron destyoed fertilizer
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने उर्वरकों, कीटनाशकों के छिड़काव के लिए कृषि ड्रोन लॉन्च कर दिया है। कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ये तकनीकी किसानों के लिए एक क्रांतिकारी शुरूआत है। इसके उपयोग से 80 फीसदी तक उर्वरकों, कीटनाशकों की बचत होगी। ड्रोन 20 मिनट में एक एकड़ में छिड़काव कर देता है।
विज्ञापन

परियोजना के प्रभारी डॉ. एसएस सिंह ने बताया कि अन्य विधि की तुलना में ड्रोन से छिड़काव पांच गुना तेज होता है। परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत जाम्भुलकर ने बताया कि 250 हेक्टेयर खेत में कीटनाशक, उर्वरक छिड़काव का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. आशुतोष शर्मा ने ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण लिया है। वे किसानों के खेतों में जाकर कीटनाशक आदि का छिड़काव करेंगे। तरल उर्वरक या कीटनाशक के छिड़काव के लिए इस ड्रोन से न सिर्फ सटीक बल्कि अत्यधिक कुशलता से कार्य कर किसानों को समय बचाने में मदद करता है। ड्रोन 30 मीटर ऊंचाई तक जा सकता है और कंट्रोलर से एक किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। छिड़काव के लिए किसान विश्वविद्यालय से संपर्क करके किराए पर ले सकेंगे। इस दौरान अधिष्ठाता कृषि डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. योगेश्वर सिंह, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. तनुज मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed