फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DRM saw the progress of the work of the third railway line

डीआरएम ने देखी तीसरी रेल लाइन के काम की प्रगति

Fri, 13 Aug 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
DRM saw the progress of the work of the third railway line
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने बृहस्पतिवार को धौलपुर झांसी सेक्शन का स्पेशल ट्रेन से विंडो ट्रैलिंग निरीक्षण कर रायरू व विरलानगर स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन के काम को देखा। इस दौरान उन्होंने सिंध व चंबल नदी पर बने पुलों के रखरखाव का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मुरैना स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अवलोकन लिया। यहां के आरपीएफ थाने में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। ग्वालियर स्टेशन पर क्रू लॉबी, प्लेटफार्म चार पर निर्माणाधीन वाशिंग पिट लाइन के कार्य को देखा। रेलवे हाकी स्टेडियम में बदले जा रहे एस्ट्रोटर्फ का जायजा लिया। ग्वालियर क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य पर विचार विमर्श किया। डबरा स्टेशन पर स्टेशन बिल्डिंग व दतिया स्टेशन पर मालगोदाम से जुड़े विकास कार्यों को देखा। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर रघुनाथ सिह, वरिष्ठ मंडल अभियंता गुंजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर अमित गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरपीएफ डॉग स्क्वाएड का नया सदस्य बना पैंथर
झांसी। आरपीएफ डॉग स्क्वाएड में बृहस्पतिवार को बेल्जियम मिलोनियस नस्ल का हाईब्रीड स्नीफर स्वान (कुत्ता) शामिल हो गया। नए डॉग की खरीद के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इसमें सहायक सुरक्षा आयुक्त शरीफ मोहम्मद, निरीक्षक क्राइम ब्रांच एसएन पाटीदार व सहायक उपनिरीक्षक स्वान दस्ता आरएन सिंह शामिल रहे। समिति ने कैनाल सिकंदराबाद से स्नीफर डॉग की खरीद की। इस डॉग को अब ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार ने डॉग का नाम पैंथर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों का संचालन
झांसी। खजुराहो से महोबा और ग्वालियर से गुना के बीच अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन 16 अगस्त से प्रतिदिन आगामी निर्देशों तक होगा। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed