{"_id":"60f729488ebc3e72ee581040","slug":"drip-irrigation-will-be-promoted-in-village-aari-jhansi-news-jhs200023780","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम आरी में टपक सिंचाई को बढ़ावा दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम आरी में टपक सिंचाई को बढ़ावा दिया जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बड़ागांव ब्लाक के ग्राम आरी में इस्रराइल से आए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जल संरक्षण और जल प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीकी से खेती की जाएगी। ड्रिप इरीगेशन (टपक सिंचाई) को बढ़ावा दिया जाएगा। गांव को पायलट परियोजना में शामिल किया गया है। उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की बात सुनी। ग्राम प्रधान ने बरगढ़ के तालाब का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की, जिसे मुख्य विकास अधिकारी ने स्वीकार कर लिया और जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि बुंदेलखंड के बबीना ब्लाक में पानी की कमी को पूरा करने के लिए उप्र सरकार और इस्रराइल सरकार के जल संस्थान मंत्रालय के बीच प्लान ऑफ कोआपरेशन (सहयोग योजना) पर वर्ष 2019 में समझौता हुआ था। इसका उद्देश्य पानी के संकट से जूझ रहे क्षेत्र को पेयजल व सिंचाई को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। जिलाधिकारी ने इस्रराइल टीम के डैन अल्लुफ और डा. लियो का स्वागत किया।
उन्होंने सिंचाई विभाग, कृषि, उद्यान, जियोफिजिस्ट ग्राउंड वाटर विभाग से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। आवश्यक बुनियादी डाटा उपलब्ध कराने को कहा। इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एक माह का समय दिया। इस्रराइल के प्रतिनिधिमंडल ने पहूंज बांध का निरीक्षण किया। इसके बाद बड़ागांव ब्लाक के ग्राम आरी पहुंचे और किसान जीतेंद्र राय द्वारा स्प्रिंकलर सिंचाई से पैदा की जा रही मूंगफली के खेत को देखा। ग्राम आरी में चौपाल लगाई गई। इसमें इस्रराइल के सदस्यों ने ग्राम की महिलाओं से बात की। जल संचय व जलसंवर्धन के कार्यों के प्रति उन्हें प्रेरित किया। संचालन ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह तोमर ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, अधीक्षण अभियंता सिंचाई अरविंद सचान, अधिशासी अभियंता सिंचाई उमेश कुमार, उप निदेशक कृषि के के सिंह, एई लघु सिंचाई मानवेंद्र सिंह, एई भूजल विभाग शशांक शेखर सिंह आदि उपस्थित रहे।