{"_id":"6760895bcc3b3774d1058a94","slug":"dreaded-monkeys-roaming-openly-in-rajghat-colony-people-hiding-in-their-homes-due-to-fear-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-454833-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: राजघाट कॉलोनी में खुले में घूम रहे खूंखार बंदर, डर से घर में छिपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: राजघाट कॉलोनी में खुले में घूम रहे खूंखार बंदर, डर से घर में छिपे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बीते चार दिनों से सीपरी बाजार क्षेत्र की राजघाट कॉलोनी के लोग बंदरों के उत्पात से दहशत में हैं। यहां कहीं से दो बंदरों का जोड़ा आ पहुंचा है, जिसने कॉलोनीवासियों का घरों से निकला दुश्वार कर रखा है। चार दिनों में ये हमलावर बंदर तीन लोगों को काट चुका है। इन्हें पकड़ने के लिए क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से शिकायत भी की, लेकिन अब तक यह बंदर खुले में घूम रहे हैं और लोग घरों के अंदर।
पहूज नदी से सटी राजघाट नहर के पास ही राजघाट कॉलोनी है। यहां तकरीबन 30 मकान बने हुए हैं, जिनमें 80 लोगों की आबादी निवास करती है। यहां बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। तीन दिन पहले छत पर धूप में बैठीं 65 वर्षीय शारदा देवी को बंदर ने सिर में काट लिया। उनका शोर सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो बंदर उन पर भी हमलावर हो गए। इसके बाद लाठी-डंडे फटकार कर बंदरों को वहां से भगाया गया। शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे को भी बंदर ने दौड़ा लिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। वहीं, ताजा मामला रविवार की सुबह का है, यहां अपने घर के बरामदे में सो रहे 10 साल के दिनेश यादव का कान बंदर ने काट लिया। इससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम में शिकायत की, लेकिन उनका कहना था कि नगर निगम बंदरों को नहीं पकड़ता, यह काम वन विभाग का है।
विज्ञापन
वर्जन
हमारे पास बंदरों को पकड़ने और उन्हें रखने की व्यवस्था नहीं है। - मोहम्मद कमर, अपर नगर आयुक्त, झांसी
वर्जन
बंदर वन्यजीव अधिनियम से बाहर होने के बाद हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं। ऐसे में उन्हें पकड़ने का काम भी अब हमारे पास नहीं रह गया है - जेबी शेंडे, प्रभागीय वन अधिकारी, झांसी।