{"_id":"5ff9ff278ebc3e340058a837","slug":"dr-vrandavan-knows-bundelkhand-sanskrit-jhansi-news-jhs185658742","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. वृंदावनलाल ने कराया बुंदेलखंड के इतिहास और संस्कृति से परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. वृंदावनलाल ने कराया बुंदेलखंड के इतिहास और संस्कृति से परिचय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार को डॉ. वृंदावन लाल वर्मा की जयंती सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने मनाई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने बुंदेलखंड के इतिहास, संस्कृति और साहित्य का परिचय दुनिया से कराया था।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित पत्रकारिता संस्थान के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना व बुंदेलखंड साहित्य संगम द्वारा डॉ. वृंदावन लाल की जयंती के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महासंघ के अध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने गढ़ कुंडार, झांसी की रानी, विराटा की पदमिनी आदि उपन्यासों एवं नाटकों में इस क्षेत्र का सटीक चित्रण कर बुंदेलखंड की संस्कृति और साहित्य में वृद्धि की है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ. उमेश कुमार, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. शुभांगी निगम, डॉ. भुवनेश मस्तानिया, इंजीनियर बृजेश लोधी मौजूद रहे।
डॉ. वृंदावन लाल स्मृति ट्रस्ट द्वारा जयंती के मौके पर डा. वृंदावन लाल वर्मा पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर बृजेंद्र यादव, मुकेश सिंघल, विजय लाहौरी, इम्तियाज हुसैन, ऋषभ साहू, मनीराम कुशवाहा, अमीर चंद्र, हैदर अली आदि मौजूद रहे। शिक्षक इंटर कॉलेज में उपन्यासकार डॉ. बृंदावन लाल की जयंती मनाई गई। बुंदेलखंड महाविद्यालय के हिंदी विभाग में जयंती के मौके पर प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर डॉ. अरविंद अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र तिवारी, डॉ. श्याम पटल, डॉ. ब्रजेश मिश्रा, डॉ. वंदना कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्र गौरव स्मृति संस्थान द्वारा अमीर चंद आर्य की अध्यक्षता में उपन्यास सम्राट डॉ. वृंदावन लाल की जयंती मनाई। इस मौक पर मधुर वर्मा, मनोज तिवारी, मुन्नी अहिरवार, मंसूर अली, रशीद मंसूरी, नईम अहमद मौजूद रहे। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान द्वारा कार्यालय पर पद्मभूषण बाबू वृंदावनलाल वर्मा की जयंती पर संस्थान के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर अखिलेश पांडेय, विनोद साहू, राजकुमार अमरया, अनिल श्रीवास्तव, सुभाष चौरसिया, ऋषभ त्रिपाठी, संजीव दुबे, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।