फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DPR ready to run metro on 20 km long route in the city

Jhansi News: शहर में 20 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो दौड़ाने के लिए डीपीआर तैयार

Fri, 10 May 2024 03:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
DPR ready to run metro on 20 km long route in the city
ड्राफ्ट डीपीआर को ही मामूली संशोधन के बाद दी गई मंजूरी, चुनाव बाद जेडीए करेगा बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में 20 किलोमीटर लंबे रूट पर लाइट मेट्रो दौड़ाने के लिए डीपीआर तैयार हो गई है। राइट्स कंपनी ने ड्राफ्ट डीपीआर में ही मामूली संशोधन करने के बाद फाइनल डीपीआर बना ली है। अब लोकसभा चुनाव के बाद जेडीए जिला प्रशासन, नगर निगम, परिवहन आदि विभागों के साथ बैठक करके डीपीआर को मंजूरी के लिए शासन में भेजगा।
लोगों के सुगम आवागमन के लिए शासन झांसी में लाइट मेट्रो चलाना चाहता है। मेट्रो के लिए अलग लाइन बिछाई जाएगी। मार्ग समेत बजट का ब्योरा तैयार करने की जिम्मेदारी राइट्स कंपनी को दी गई थी। कंपनी ने ड्राफ्ट डीपीआर बनाकर झांसी विकास प्राधिकरण को सौंप दी थी। इसमें महानगर में 20 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो के संचालन का प्रस्ताव दिया गया। दो रूट भी प्रस्तावित किए गए। एक रूट करीब 12 किलोमीटर और दूसरा आठ किलोमीटर लंबा है। इसके संचालन के लिए करीब 2600 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत बताई। फिर रेलवे स्टेशन के पास बनने वाले मेट्रो स्टेशन के लिए निरीक्षण होना था। मगर किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो सका। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि राइट्स कंपनी ने मामूली बदलाव करते हुए फाइनल डीपीआर तैयार कर ली है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके डीपीआर मंजूरी के लिए शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इन मार्गों पर चलनी है मेट्रो
महानगर में मेट्रो के एक रूट पर कोछाभांवर, मेडिकल कॉलेज, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, शिवाजी नगर, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, इलाइट चौराहा, चित्रा चौराहा, सीपरी बाजार, संगम विहार होते हुए अवंतीबाई चौक में स्टेशन प्रस्तावित है। वहीं, दूसरे रूट पर हवाई पट्टी, अटल चौक, सिद्धेश्वर मंदिर, बीकेडी, इलाइट चौराहा, इलाहाबाद बैंक होते हुए रेलवे स्टेशन पर स्टेशन बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed