{"_id":"5d603ca08ebc3e016b6ad900","slug":"dowry-taken-denying-for-marriage-jhansi-news-jhs146434980","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज ले लिया, अब नहीं कर रहे शादी, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज ले लिया, अब नहीं कर रहे शादी, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 24 Aug 2019 06:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शादी से पहले ही ससुरालियोें ने दहेज ले लिया। इसके बाद पांच लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शादी करने से मना कर दिया। शिकायत पर नवाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद के खुशीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने शिवपुरी में अपनी पुत्री की रिश्ता किया था। आरोप है कि शादी से पहले ही ससुरालियों ने दहेज में डेढ़ लाख रुपये, जेवरात, कपड़े व अन्य सामान ले लिया था। इसके बाद जैसे- जैसे शादी की तारीख करीब आने लगी, ससुरालियों ने पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इतनी रकम न होने के कारण वह दे नहीं सके।
विज्ञापन
आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने शादी से मना कर दिया। शिकायत पर नवाबाद पुलिस ने शिवपुरी के कोलारा स्थित कटरा मोहल्ला निवासी नरेंद्र, हीरालाल, सुरेश, किरन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इधर, थाना सीपरी बाजार स्थित केके पुरी कॉलोनी निवासी मुन्नालाल ने लखनऊ के विकास नगर निवासी हिमा शुक्ला व रामलाल पर एफआईआर दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री को दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
ठेका दिलाने के नाम पर हड़पे साढ़े तीन लाख
बालू का पट्टा दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से दो लोगों ने साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिए। प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रेमनगर के बिजौली बैदोरा मार्ग खसरा हाउस निवासी वीरेंद्र सिंह निरंजन ने थाना रक्सा के दलवरी यादव व दतिया के वेरछा निवासी कन्हैयालाल यादव पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दोनों ने मध्य प्रदेश मेें बालू का पट्टा दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रु़पये हड़प लिए।