{"_id":"5d0fc7538ebc3e10da447e7d","slug":"dont-west-rain-watter-jhansi-news-jhs1420035146","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यर्थ न जाने दें बारिश का जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यर्थ न जाने दें बारिश का जल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन करने का लक्ष्य निर्धारित हो। ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो। चेकडैम बनाए जाएं। वर्षा जल संचयन के लिए खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़ लगाए जाएं। यह निर्देश उन्होंने रविवार को हुई बैठक में एसडीएम व बीडीओ को दिए।
विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम सभा में हो रहे कार्यों को अवश्य देखें। साथ ही ये भी सुुनिश्चित कर लें कि ग्राम प्रधान ने खुली बैठक में प्रधानमंत्री का पत्र पढ़कर सुनाया कि नहीं, जिसमें उन्होंने जल संकट पर चिंता प्रकट करते हुए जल जन आंदोलन चलाने का सुझाव दिया है। डीएम ने कहा कि ग्रामीणों द्मह्य आपसी सहयोग से जल जन आंदोलन को सफल बनाया जा सकता है। प्रबंधन ठीक ढंग से करने से पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। सभी संकल्प लें कि खेत का पानी खेत से, गांव का पानी गांव से और जिले का पानी जिले से बाहर नहीं जाने देंगे।
इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, डीएफओ डा. एमके शुक्ला, सीएमओ डा. सुशील प्रकाश, डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव, डीसी मनरेगा आरके लोधी समेत एसडीएम, बीडीओ व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।