फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dogs died after eating Trayodashi food

Jhansi News: त्रयोदशी का खाना खाने से कुत्तों की हुई मौत

Wed, 01 Nov 2023 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dogs died after eating Trayodashi food
पुजारी बोले-उन्होंने खिलाई थी कुत्तों को खीर, मिठाई, एक का शव मिला, होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी/पूंछ। त्रयोदशी का खाना खाकर सैकड़ों लोग पहले से ही बीमार हैं। मगर अब चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक मंदिर के पुजारी ने दावा किया है कि उन्होंने तेरहवीं का बचा खाना कुत्तों को खिला दिया था, जिससे दो कुत्तों की मौत हो गई। आनन-फानन में पहुंची पशु विभाग की टीम को एक कुत्ता मृत मिला, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बाबई गांव के मंदिर के पुजारी कनकन बाबा ने बताया कि वह बरोदा गांव में त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए थे। उन्हें खीर और मिठाई दी गई थी, जिसे वह घर ले आए। उन्होंने दावा किया कि मंगलवार को उन्होंने मंदिर में रखी खीर और मिठाई पालतू कुत्तों को खिला दी। ये खाने के बाद दोनों कुत्तों की मौत हो गई। इससे पुजारी भी परेशान हो गए और मोंठ सीएचसी पहुंच गए, जहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। कुछ देर बाद पुजारी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कुत्तों की मौत की सूचना एसडीएम मोंठ मनोज कुमार सरोज को दी गई। एसडीएम ने मोंठ के पशु चिकित्साधिकारी को मृत कुत्तों के शव का पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। पशु विभाग की टीम ने बरोदा और बाबई पहुंचकर जांच की। बाबई में एक कुत्ते का शव मिला, जिसे पशु विभाग के कर्मचारी ले गए। मोंठ के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भरत सक्सेना ने बताया कि बुधवार को कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed