{"_id":"6a8cafd49a576f7d5d0f3b20","slug":"doctors-do-not-arrive-on-time-for-opd-two-month-waiting-period-for-tests-jhansi-news-c-11-jhs1019-862134-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ओपीडी में समय से नहीं आते डॉक्टर, जांच में दो माह की वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ओपीडी में समय से नहीं आते डॉक्टर, जांच में दो माह की वेटिंग
Tue, 25 Aug 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ (एनसीआरईएस) के कारखाना की तीनों शाखाओं के प्रतिनिधियों ने सोमवार सीएमएस से मुलाकात की। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने रेलकर्मियों ओर उनके परिजनों से जुड़ी विभिन्न चिकित्सा समस्याओं को लेकर चर्चा की। संघ ने ओपीडी में समय से डॉक्टर के बैठने व जांच में दो माह की वेटिंग पर आपत्ति जताई।
प्रतिनिधिमंडल ने गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को रेफरल के लिए अनावश्यक विलंब न किए जाने के साथ चिकित्सालय में वाहन पार्किंग के ठेके का विरोध किया। उन्होंने डॉक्टरों के चैंबर के बाहर क्यूआर कोड लगाने की बात कहीं, जिससे मरीजों को अनावश्यक रूप से लंबी कतार न लगानी पड़े। अस्पताल की जांच में देरी होने के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। जांच में तीन माह तक का समय लगना गलत है। थायराॅयड की जांच में लंबी वेटिंग, सप्ताह में एक दिन जांच होने, ओपीडी में डॉक्टरों के समय पर न बैठने के मुद्दे उठाएं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को मरीजों से मधुर व्यवहार करना चाहिए। इस मौके पर सहायक महामंत्री इंद्रविजय सिंह, कामता प्रसाद साहू, संजीव नायक, सुरेश मीना, रजत मौर्य, पंकज साहू, किरण प्रकाश राजपूत, विनय अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।