फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor team did postmortem

चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी हुई

Wed, 23 Sep 2020 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Doctor team did postmortem
झांसी। थाना रक्सा क्षेेत्र के राजापुर गांव में पेड़ से लटके मिले युवक के शव का बुधवार को चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। परिजनों ने डीएम से मांग उठाई थी। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। जिसे आगरा स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। युवक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह थाना समथर के पहाड़पुरा निवासी राधेश्याम के पुत्र रवींद्र कुमार अहिरवार का शव थाना रक्सा क्षेत्र के राजापुर गांव में पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने बताया था कि उनका पुत्र रवींद्र 7 अगस्त को थाना रक्सा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को ले गया था। पुलिस ने 18 अगस्त को युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। आरोप था कि इसके बाद से युवती के परिजन उसके पुत्र को धमका रहे थे। आरोप है कि युवती के परिजनों ने ही हत्या कर मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। बुधवार सुबह परिजनों ने डीएम से मिलकर पूरी बात उनके सामने रखी। जिस पर डीएम ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। बुधवार सुबह डीएम के आदेश के बाद चिकित्सकों ने पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रक्सा पुलिस को भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed