फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   doctor s radha krishnan remember in bu

बीयू में याद किए गए डॉ. राधाकृष्णन

Wed, 06 Sep 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Wed, 06 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
doctor s radha krishnan remember in bu
bu jhansi news - फोटो : demo pic
झांसी।
विज्ञापन

मंगलवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जनसंचार और पत्रकारिता संस्थान में स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर निरंतर श्रेष्ठता हासिल करने के लिए प्रयास करें।
पत्रकारिता संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर गीत और काव्य पाठ समेत विविध रंगारंग कार्यक्रम पेश कर गुरु की महत्ता को समझाया। इससे पहले विद्यार्थियों ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। बीए की छात्रा डोली पांडेय ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी पैन्युली ने विद्यार्थियों से जीवन का लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए प्रयासरत रहने की सीख दी। संचालन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मेघा झा व बीए द्वितीय वर्ष की प्रतीक्षा गुप्ता ने बेहद खूबसूरत अंदाज में किया। विद्यार्थियों आशीष कुमार, आयुष शुक्ला, रजत गुप्ता, कुशल झा, सत्यपाल सिंह, सौरभ राय व पलक चतुर्वेदी की प्रस्तुतियों को खूब वाहवाही मिली। इस मौके पर डॉ. श्वेता पांडेय, बृजेश परिहार, जयराम, दिलीप कुमार, सतीश साहनी, जय सिंह, कौशल त्रिपाठी, उमेश शुक्ला, राघवेंद्र दीक्षित, उमेश कुमार व अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स..
आईटीएचएम विभाग में हवन किया
शिक्षक दिवस पर आईटीएचएम विभाग में छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों ने हवन किया। इसके बाद कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे समेत सभी को प्रसाद बांटा गया। इस दौरान प्रो. सुनील काबिया, प्रो. ओपी कंडारी, डॉ. पुनीत बिसारिया मौजूद रहे। वहीं, एनसीसी कैडेट्स ने भी शिक्षक दिवस पर केक काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed