फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor abducted from Jhansi found tied to chains on highway in Morena

यूपी: मुरैना में हाईवे पर जंजीरों से बंधे मिले झांसी से अपहृत डॉक्टर, देखकर पुलिस भी हैरान

Sat, 30 Jan 2021 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Jan 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
Doctor abducted from Jhansi found tied to chains on highway in Morena
डॉक्टर आर के गुरुबक्शानी - फोटो : अमर उजाला
झांसी से शुक्रवार तड़के लापता हुए एक चिकित्सक मुरैना के पास मिले हैं। एक डकैत का ऑपरेशन करने के लिए कुछ डकैत उनको कार में डालकर मुरैना के जंगलों में ले गए थे। शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे आंख खुलने पर वह जंजीरों से बंधे थे। किसी तरह जंजीरों से मुक्त होकर वह हाईवे पर पहुंचे। 
विज्ञापन


हाईवे पर देखकर पुलिस ने तुरंत अधिकारियों को बताया। इसके बाद पूरा मामला पुलिस को पता चला। झांसी से अपह्रत डॉक्टर को लेने के लिए टीमें मुरैना पहुंच गई है। देर शाम तक टीमें अपह्रत डॉक्टर को झांसी लेकर आएंगी। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ने मुरैना पुलिस को बताया है कि उसका अपहरण करने वाले हथियारबंद डकैत थे। उनकी संख्या तीन थी। पहले तो वह यह कह रहे थे कि किसी का इलाज कराने ले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि उसका इलाज कराने के बाद छोड़ देंगे, पर बीच में यह भी सुनाई पड़ा कि डॉक्टर काफी चर्चित है इससे एक से दो करोड़ रुपये तक तो मिल जाएंगे। अब झांसी व मुरैना पुलिस मिलकर पता लगाएगी की डॉक्टर का अपहरण करने वाला गिरोह कौन सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह सीपरी बाजार क्षेत्र में घूमने के लिए निकले एक चिकित्सक लापता हो गए। दोपहर बाद तक घर न लौटने पर पत्नी ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी थी। 

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में डॉक्टर आर के गुरुबक्शानी (62) परिवार समेत रहते हैं। उनकी आर्य कन्या चौराहा के पास क्लीनिक है। शुक्रवार सुबह 5.30 बजे वह रोज की तरह घूमने के लिए निकले। सुबह 9 बजे तक वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन नंबर स्विच ऑफ बताने पर सभी चिंतित हो गए। 

इसके बाद सभी खोजबीन में जुट गए। रिश्तेदारों से लेकर दोस्तों के यहां भी परिजन पहुंचे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उनकी पत्नी जयश्री ने अपहरण की आशंका जताते हुए सीपरी थाने में तहरीर दी। खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई।

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस की टीमें गठित कर दी हैँ। पुलिस ने घर से लेकर रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आसपास के लोगों से जानकारी भी ली है लेकिन पता नहीं चल सका था।

शनिवार सुबह वो जंगल से किसी तरह निकलकर मुरैना हाइवे पर पहुंचे। जंजीरों से बंधा देखकर हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मी भी घबरा गए, तुरंत माजरा जानने के बाद अधिकारियों को सूचना देकर बुलाया गया। पूरे घटनाक्रम का पता लगने पर झांसी पुलिस से संपर्क साधा गया। पुलिस टीम परिजनों के साथ मुरैना के लिए रवाना हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed