फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Do work, get refreshed, or face trouble

काम करो, सुधर जाओ वरना झेलोगे मुसीबत

Tue, 21 Mar 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Do work, get refreshed, or face trouble
काम करो, सुधर जाओ वरना झेलोगे मुसीबत - फोटो : amar ujala, jhansi news
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद महापौर किरन वर्मा ने भी ‘गियर’ बदल दिया है। उन्होंने नगर निगम के निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। विकास कार्यों की रफ्तार सुस्त मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को सुधरने और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि यदि लापरवाही बरती तो शासन को लिखा जाएगा, फिर मुसीबत में आ जाओगे। 
विज्ञापन

सोमवार को बैठक में महापौर के तेवर तल्ख रहे। उन्होंने गुलाम गौस खां पार्क के निर्माण में तेजी लाने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि दो साल से काम ठप होने के कारण दरें बढ़ गई हैं, जिससे ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं। इस पर उन्होंने रिवाइज स्टीमेट का टेंडर डालने को कहा। वार्ड नंबर तीन सैंयर गेट में शौचालय पर कब्जा हटवाने को कहा। जेई एमके जैन ने बताया कि सीपरी बाजार में सुभाष पार्क के सुंदरीकरण पर 8.94 लाख रुपये खर्च होंगे। इसे ऊंचा किया जाएगा, अभी तिकोना है, लेकिन इसे गोल किया जाएगा तथा गेट बनाया जाएगा। बड़ा बाजार में नाली तो बना दी गईं, लेकिन उनका प्लास्टर नहीं किया गया और नालियों को ढंक दिया गया है। उन्होंने प्लास्टर कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रेमनगर में भूषण टाकीज रोड पर बनी नालियों की फिनिशिंग कराने को कहा। बड़ागांव गेट बाहर से श्मशान घाट तक जर्जर हो चुकी सड़क का स्टीमेट बनाकर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम ने जल संस्थान को पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में पाइप लाइन डालने को डेढ़ करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन, जल संस्थान ने प्रगति रिपोर्ट नहीं दी। इस पर तय किया गया कि जल्द ही जल संस्थान की बैठक बुलाई जाए, यदि वह काम नहीं कर पा रहा है तो पैसा वापस लिया जाए। उन्होंने मेडिकल कालेज मार्ग पर दूसरी ओर हरित पट्टी बनवाने के लिए टेंडर निकालने को कहा। उन्होंने रिसाला चुंगी स्थित कब्रिस्तान के पास खाली पड़ी तिकोनी जगह पर पार्क बनाने का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, मुख्य अभियंता आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता एके  शर्मा, सहायक अभियंता एलएल त्रिपाठी, जेई वीके सोनी, अवधेश कुमार, एसके ओझा, चंद्रशेखर अग्रवाल, प्रदीप खरे उपस्थित रहे।  


पांच अप्रैल को होगी बैठक
निर्माण कार्यों की प्रगति की लगातार मानीटरिंग की जाएगी। इसके लिए पांच अप्रैल को बैठक बुलाई गई है। महापौर ने सभी को सुबह 11 बजे मीटिंग में उपस्थित होने को कहा है। 


जेई और एक्सईएन भिड़े
बैठक के दौरान एक जेई और एक्सईएन फाइल पर हस्ताक्षर करने को लेकर भिड़ गए। इस दौरान तू-तड़ाक भी हुई। लेकिन, बाद में उन्हें शांत करा दिया गया। 

जेई साहब सुधर जाओ 
एक अवर अभियंता के काम की ज्यादा शिकायतें मिलने पर महापौर ने कहा कि जेई साहब अगर शासन को लिख दिया तो दिक्कत में आ जाओगे। अब केवल काम पर ध्यान दो।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed