फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Do revision instead of studying new in the last days of the exam.

Jhansi News: परीक्षा के आखिरी दिनों में नया पढ़ने के बजाय रिवीजन करें

Sat, 15 Feb 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Do revision instead of studying new in the last days of the exam.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। 12वीं बोर्ड की परीक्षा छात्रों के जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ होती है। इसलिए चिंता और दबाव महसूस होता है। सही रणनीति, सकारात्मक सोच और अभिभावकों के सहयोग से छात्र इस चुनौतीपूर्ण समय को सहजता से पार कर सकते है। परीक्षा के आखिरी दिनों में नया टॉपिक पढ़ने से भ्रम की स्थिति पैदा होती है। इसलिए नया पढ़ने से बजाय रिवीजन करें। यह कहना है श्री गुरु हरिकिशन पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जयश्री दासानी का।

उन्होंने कहा अच्छा टाइम टेबल परीक्षा की तैयारी को आसान बना सकता है। प्रत्येक विषय का समय तय करें। जो विषय कठिन लगता है, उस पर अधिक ध्यान दें। नियमित रिवीजन करें मगर छोटे-छोटे ब्रेक भी शामिल करें। रटने के बजाय समझने का प्रयास करें। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र, नमूना पत्र व मॉक टेस्ट हल करें। इससे पेपर पैटर्न समझने और समय प्रबंधन में मदद मिलती है। संतुलित भोजन के साथ पानी पीएं। रोजाना छह से आठ घंटे की नींद अवश्य लें। साथियों से तुलना कतई नहीं करें और अपनी पढ़ाई से कामयाब होने का आत्मविश्वास बनाए रखें।
विज्ञापन




डॉ. दासानी ने बताया अभिभावक को चाहिए कि वह अपने बच्चे के प्रयासों की सराहना करें। दबाव डालने से उनका आत्मविश्वास कम हो सकता है। घर में शांति का माहौल रखें ताकि बच्चे का पढ़ाई में मन लगें। टॉप करने का दबाव नहीं बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed