{"_id":"5995eb7b4f1c1b09208b46ae","slug":"do-not-mess-or-let-go","type":"story","status":"publish","title_hn":"न गंदगी करेंगे और न ही करने देंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न गंदगी करेंगे और न ही करने देंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
swachta abhiyan, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किए गए ‘स्वच्छता जागरूकता पहल’ अभियान का बृहस्पतिवार को झांसी में आगाज हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने ‘न गंदगी करेंगे और न ही करने देंगे’ की शपथ ली। इसके अलावा घर में शौचालय बनवाने वाले बीस लोगों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
नगर निगम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने कहा कि जो स्वच्छता पर विश्वास करता है, उसके आचार-विचार भी स्वच्छ होते हैं। ऐसा व्यक्ति ही विकास करता है। गंदगी न केवल हमारी, बल्कि आसपास के लोगों की मानसिकता को भी दूषित करती है। देश हित में स्वच्छता जरूरी है।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार ने कहा कि स्वच्छता के ऐसे कार्यक्रम लोगों को उनके कर्तव्य और दायित्वों की याद दिलाते हैं। साफ-सफाई केवल सरकार का ही काम नहीं, बल्कि हम सब की बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विधायक रवि शर्मा ने कहा कि प्राय: देखने में आता है कि लोग खुद को स्वच्छ रखते हैं, परंतु आसपास के वातावरण को गंदा करने में हिचकिचाते नहीं। यह स्थिति ठीक नहीं है। इस दौरान उन्होंने लोगों से पॉलीथिन मुक्त झांसी बनाने की अपील की।
निवर्तमान महापौर किरण वर्मा ने कहा कि अंग्रेजों के विरुद्ध 1857 में झांसी से क्रांति की शुरुआत हुई थी। अब 2017 में गंदगी के खिलाफ क्रांति की झांसी से शुरुआत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झांसी ऐतिहासिक नगरी है। साफ-सफाई रहने से यहां पर्यटक बढ़ेंगे, जिससे रोजगार भी बढ़ेगा। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी के विषय बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, जिसमें सभी ने एक स्वर में कहा कि न हम गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने घरों में शौचालय बनवाने वाले बीस महिला व पुरुषों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किए गए।
इस मौके पर अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बाबू गौतम समेत विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बाद में अमर उजाला परिवार की ओर से भी का आभार जताया गया।
कार्यक्रम में हुए शामिल
जिला जन कल्याण समिति के जितेंद्र तिवारी, सचिव सत्येंद्र तिवारी, व्यापारी नेता रामतीर्थ सिंघल, संतोष साहू, चौधरी फिरोज, सुनील अग्रवाल, बृजबिहारी सोनी, पार्षद सुरेश चंद्र गोपी, आनंद साहू, समर्पण सेवा संस्थान की अध्यक्ष अपर्णा दुबे, समाजसेवी निरंजन धुलेकर, विनोद अवस्थी, रोहित गोठनकर, अशोक अग्रवाल, नीलम, मनीष चतुर्वेदी, दिलीप पुरी, सियाराम शरण चतुर्वेदी, सुरुचि शर्मा, संस्था समर्पित के मनोज अग्रवाल, सौरभ सहगल, रंजना विद्रोही, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव प्रणय श्रीवास्तव, नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष परवेज खान, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के अनिल पाठक मौजूद रहे।
अभियान का उद्देश्य
स्वच्छता सभी के लिए जरूरी है। हम साफ-सफाई रखेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। स्वच्छता का अभाव जीवन के सभी सार्वजनिक क्षेत्रों को गंदगी से भर देता है। इसके विपरीत स्वच्छता तन-मन को उत्साह और ऊर्जा से भर देती है। एक व्यक्ति गंदगी करता है और पड़ोस बीमार होता है। इसलिए सफाई हम सबकी जिम्मेदारी है। यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला ने ‘स्वच्छता जागरूकता पहल’ अभियान छेड़ा है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी।