फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Do not celebrate holiday on 20th May, fulfill your responsibility towards the country

Jhansi News: 20 मई को छुट्टी नहीं मनाएं, देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं

Sat, 18 May 2024 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Do not celebrate holiday on 20th May, fulfill your responsibility towards the country
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मतदान केवल उम्मीदवारों को चुनने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह जीवित होने का प्रमाण भी है। लोकतंत्र ने देश के हर एक नागरिक को समान शक्ति के साथ मतदान का समान अधिकार दे रखा है। इसका सभी को उपयोग करना चाहिए। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। यह बात शुक्रवार को आयोजित संवाद में हमराही साथियों ने कही। उन्होंने कहा कि वह खुद तो मतदान करेंगे ही, साथ ही घर-घर जाकर अन्य लोगों को भी इसके प्रेरित करेंगे।
अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में हमराही साथियों ने कहा कि मतदान दिवस को छुट्टी का दिन नहीं मानना चाहिए, बल्कि यह बेहद जिम्मेदारी का दिन होता है। इस दिन हमें अपनी सरकार को चुनने का मौका मिलता है। इस जिम्मेदारी का सभी को बेहद शिद्दत के साथ निर्वहन करना चाहिए। 20 मई को हमें देश की सरकार को चुनने का मौका मिलने जा रहा है। इस बार हमें मतदान का रिकॉर्ड बनाना है। वितरकों ने कहा कि वह खुद वोट डालने जाएंगे और परिवार व आसपास के बुजुर्गों को भी अपने साथ ले जाएंगे। जो वोट नहीं डालते, उन्हें सरकार व जनप्रतिनिधियों पर अंगुली उठाने का भी कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान सभी ने शत प्रतिशत मतदान का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

0000000
ये रहे मौजूद...

अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद में झांसी पुस्तक विक्रेता संघ के अध्यक्ष महेंद्र दीवान, अभिकर्ता पंकज राय, हमराही पंकज राय, दीपक, राजकुमार साहू, वीरेंद्र रावत, प्रिंस, जितेंद्र कुशवाहा, सुधीर साहू, अवध नारायण ग्वाला व प्रकाश साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
यह दिए सुझाव...
- मतदाता पर्ची का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
- सभी चुनाव एक ही मतदाता सूची से कराए जाने चाहिए।
- वोट न डालने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान होना चाहिए।
- बुजुर्ग मतदाता आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed