फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Do not become local bricks Lohia housing

लोकल ईंटों से न बनें लोहिया आवास

Sat, 19 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Do not become local bricks Lohia housing
झांसी। लोहिया आवास के निर्माण में यदि लोकल ईंटों का इस्तेमाल किया गया तो लाभार्थी सहित प्रधान व सचिव से वसूली की जाएगी। सड़कों का कार्य गुणवत्ता विहीन पाया जाता है तो ठेकेदार से वसूली की जाएगी। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन


डा. राममनोहर लोहिया समग्र विकास ग्रामों के संतृप्तीकरण की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कहा कि शौचालय निर्माण में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। शौचालय में नाम पट्टिका अवश्य लगाई जाए। वर्ष 2014-15 में स्वीकृत सभी शौचालय शीघ्र पूर्ण करा लिए जाएं।
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन के सत्यापन में अपात्रों के स्थान पर नये लाभार्थियों के फार्म भरवाए जाएं। ग्राम देवरा में बनी सीसी रोड जांच के दौरान गुणवत्ता के अनुसार नहीं पाई गई थी, इस पर उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि सड़क का कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराएं तथा वहां का निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 में स्वीकृत लोहिया आवास दस दिन में पूर्ण करके फोटो सहित रिपोर्ट दें। बीडीओ आवासों का सत्यापन करा लें, यदि उनमें लोकल ईंटों का प्रयोग पाया जाता है तो धनराशि की वसूली की जाए। उन्होंने बीडीओ से इंदिरा आवास संबंधित सभी जानकारी ब्लाक कार्यालयों में रजिस्टर में दर्ज कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed