फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   do din me jhansi aygi labour

आने वाले दो दिनों में झांसी आएंगे 20 हजार से ज्यादा मजदूर

Wed, 14 Apr 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
do din me jhansi aygi labour
do din me jhansi aygi labour
झांसी। आने वाले दो दिनों में करीब 20 हजार मजदूर झांसी आएंगे। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के अंदेशे के चलते मजदूरों का पलायन लगातार जारी है। सड़क मार्ग के अलावा ट्रेनों के जरिए मजदूर लगातार झांसी पहुंच रहे हैं। रेलवे महाराष्ट्र की ओर से लगातार नई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें बुधवार और बृहस्पतिवार को झांसी पहुंचेंगीं। ऐसे में बड़ी संख्या में मजदूर झांसी आएंगे।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन के अंदेशे और काम धंधा ठप होने के चलते मजदूरों का पलायन लगातार जारी है। अब तक सात हजार मजदूर झांसी स्टेशन पर पहुंच चुके हैं। आगामी दो दिनों में बड़ी संख्या में मजदूर झांसी आएंगे। ऐसा इसलिए कि रेलवे ने मंगलवार को एक फेरा लगाने वाली 5 ट्रेनों को मुंबई और पुणे से रवाना किया है। यह ट्रेनें 14 और 15 अप्रैल को झांसी पहुंचेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एक ट्रेन में करीब 900 यात्री सफर करते हैं। मौजूदा दौर में ट्रेनों के हालात पर गौर करें तो एक ट्रेन में करीब 1500 तक यात्री आ रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र से आने वाली पांच ट्रेनों में बड़ी संख्या में मजदूर झांसी आएंगे। 17 अप्रैल से यशवंतपुर-सराय रोहिल्ला नई दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। वहीं, पुणे-लखनऊ, पुणे-भागलपुर, पनवेल-दानापुर विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। इन ट्रेनों से अधिकतर बुंदेलखंड के अधिकतर मजदूरों की वापसी का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे लेकर रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी किया गया है। आरपीएफ की तीन टीमों को तैनात किया गया है। जोकि ट्रेन से उतरने वाले मजदूरों की कोरोना जांच कराएंगीं। उधर, सड़क मार्ग से भी लगातार मजदूरों का आना जारी है। शिवपुरी हाईवे से रोज करीब सैकड़ों वाहन गुजर रहे हैं। मजदूरों की बढ़ती संख्या से कोरोना संक्रमण को लेकर हालात चिंताजनक हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन जिलों के मजदूर उतरते हैं झांसी में
झांसी बुंदेलखंड के प्रमुख स्टेशनों में है। मुंबई से आने वाले मजदूर झांसी स्टेशन पर उतरकर टीकमगढ़, दतिया, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, बलिया, गोंडा, बस्ती, मऊरानीपुर, निवाड़ी, इंदरगढ़, सीतापुर समेत तमाम जिलों के लिए रवाना होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटा पहले पहुंचना होगा स्टेशन
कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते रेलवे भी सतर्क हो गया है। यात्रियों को सफर करने के लिए ट्रेन के आगमन समय से एक घंटा पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। लॉकडाउन के बाद रेलवे ने यह व्यवस्था शुरू की थी। लेकिन संक्रमण धीमा होने के बाद व्यवस्था बंद हो गई थी। अब फिर से यात्रियों को जांच और अन्य प्रक्रियाओं के लिए एक घंटा पहले स्टेशन आना होगा।
स्टेशन पर कोविड नियमों का पालन कराने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों की सघन निगरानी के लिए टीमें लगाई गई हैं। हर यात्री की कोरोना जांच कराई जा रही है। अन्य निकास द्वारों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।- आलोक कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ

कोविड संक्रमण बढ़ने के साथ स्टेशन पर नियमों का पालन कराया जा रहा है। स्टेशन पर यात्रियों को जांच की दृष्टि से पहले आना होगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र से लगातार नई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed