फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DM will be available in medical college, admission in MCH

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में मिलेगा डीएम, एमसीएच में दाखिला

Sat, 07 Jun 2025 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
DM will be available in medical college, admission in MCH

विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी विभाग में पहली बार डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) एवं एमसीएच (मास्टर ऑफ चिरुर्जिया यानी मास्टर ऑफ सर्जरी) की पांच-पांच सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज काफी समय से न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी व प्लास्टिक सर्जरी में पांच-पांच डीएम एवं एमसीएच की डिग्री शुरू करने की दिशा में प्रयास कर रहा था। चार माह पहले शासन ने न्यूरो सर्जरी व न्यूरोलॉजी में पांच-पांच सीटें आवंटित कर दीं। इसके साथ ही आगामी सत्र में नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग विभाग) और प्लास्टिक सर्जरी में सीटें आवंटित करने का भरोसा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि देश में डीएम व एमसीएच में दाखिले के लिए शुक्रवार से काउंसलिंग शुरू हो गई है। कई पात्रों ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से संपर्क भी साधा है। चार डॉक्टरों ने कॉलेज को चुन भी लिया है। इससे रोगियों को बेहतर उपचार मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed