{"_id":"59837b874f1c1b98628b47fd","slug":"dm-on-the-rising-graph-of-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध के बढ़ते ग्राफ पर डीएम का पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध के बढ़ते ग्राफ पर डीएम का पारा चढ़ा
amarujala
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
police jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने जिले में बढ़ रहे अपराधों पर नाराजी व्यक्त की। निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण के लिए प्रभारी कार्रवाई करें। शस्त्र लाइसेंस की दुकानों की जांच करें और बेचे गए कारतूस के खोखों का मिलान करें। यदि अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही हो तो उसे बंद कराएं। उन्होंने सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने में टहरौली के तहसीलदार की लापरवाही पर चेतावनी दी।
गांधी सभागार में कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए वह जिला में बढ़ते अपराधों पर नाराज हुए और कहा कि जुलाई में बेतहाशा अपराध हुए हैं। शहर, सदर, टहरौली और गरौठा सर्किल में अपराध बढ़ गए हैं। संबंधित क्षेत्राधिकारी अपराधों पर अंकुश लगाएं, अन्यथा कार्रवाई होगी। मोठ के सीओ से कहा कि पिछले साल 35 बदमाशों पर गुंडाएक्ट लगाया गया था और इस बार सिर्फ 21 पर। ऐसा क्यों? सीओ सीटी गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई में तेजी लाएं। कोतवाली में 12 मामलों के सापेक्ष सिर्फ एक का खुलासा होने पर सवाल उठाए। उन्होंने वाहन चोरी, लूट, हत्या और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्देश दिया अवैध तरीके से बालू का भंडारण किया गया हो, तो उस पर तत्काल कार्रवाई करें। यदि किसी नदी में कोई नाव अथवा बालू खनन में उपयोगी अन्य कोई मशीन मिलती है तो उसे जब्त करें। बालू स्टाक करने वालों की जांच करें। सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए और कहा कि जमीन पर कब्जा करने में जो लोग चिह्नित किए जाएं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। एसएसपी जेके शुक्ला को निर्देश दिए कि जिन अपराधियों का लंबा इतिहास है, उनकी हिस्ट्रीशीट खोलें। इस मौके पर एडीएम विजय बहादुर सिंह, हरीशंकर, सीएमओ डा. सुरेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बालू का अवैध भंडारण रोकें
जिलाधिकारी ने बालू के अवैध भंडारण को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं, लेकिन गल्ला मंडी रोड पर चार स्थानों पर बालू का भंडारण है। यहां पर दिन भर ट्रैक्टरों से बालू बेची जा रही है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।