फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DM did banks, pass things

डीएम ने की बैंकों से बात, सुधरेंगे हालात

Fri, 12 May 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
DM did banks, pass things
atm, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया है कि शीघ्र ही एटीएम में जरूरत के मुताबिक रुपये पहुंचवाने की कोशिश की जाएगी, ताकि किसी को दिक्कत न हो। इस बाबत उन्होंने बैंक अधिकारियों से बात की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एटीएम में करेंसी की किल्लत की खबर अमर उजाला पिछले तीन दिन से प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। जिलाधिकारी ने इसे संज्ञान लिया और संबंधित बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा। इस बाबत अग्रणी बैंकों के प्रबंधक रिजर्व बैंक से अपनी डिमांड रखेंगे। उधर, बृहस्पतिवार को कुछ एटीएम में पैसा पहुंचाया गया। बीकेडी चौराहे के पास स्थित एसबीआई के एटीएम का संचालन शुरू हो गया। लेकिन कुंजबिहारी मंदिर के पास स्थित एसबीआई का एटीएम बृहस्पतिवार को भी बंद रहा। कुछ एटीएम में रुपये डाले गए, लेकिन कुछ देर बाद ही वे खाली हो गए। शुक्रवार को अन्य एटीएम में भी पैसा पहुंचाया जाएगा। अभी भी बडे़ पैमाने पर एटीएम बंद हैं। यही हाल बैंकों का भी है। वहां भी पर्याप्त करेंसी नहीं है। जो रुपये जमा होते हैं, उनसे बैंकों का कारोबार चल रहा है। रिजर्व बैंक से नई करेंसी नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed