फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Divorced in 19 months, now defaming on social media

Jhansi News: 19 माह में तलाक, अब सोशल मीडिया पर कर रहा बदनाम

Sun, 22 Jun 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Divorced in 19 months, now defaming on social media

विज्ञापन
झांसी। निकाह के 19 माह बाद शौहर ने तलाक दे दिया। अब सोशल मीडिया पर पुत्री को बदनाम भी किया जा रहा है। समझाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ये आरोप लगाते हुए जावेद अंसारी निवासी ऐवट मार्केट तालपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी बेटी खुशबू अंसारी का निकाह निहाल अंसारी निवासी चमरामंडी हवेली दरवाजा कोतवाली जिला महोबा के साथ चार नवंबर 2023 को हुआ था। निकाह के तुरंत बाद ही घरेलू बातों को लेकर निहाल अंसारी और उसके परिवार के मोनू प्रताड़ित करने लगे। यही नहीं, बेटी के साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। निहाल व उसके परिवार के लोगों ने महोबा में ही बैठाकर छह मई 2025 को तलाक करा दिया। इसके बाद से निहाल अंसारी सोशल मीडिया पर बेटी को बदनाम कर रहा है। अश्लील बातें लिखकर पोस्ट कर रहा है। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed