फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Divisional team engaged in tracing sources of JE virus in Ramnagar.

Jhansi News: रामनगर में जेई वायरस के स्रोतों की तलाश में जुटी मंडलीय टीम

Tue, 08 Sep 2026 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Divisional team engaged in tracing sources of JE virus in Ramnagar.
ललितपुर। ब्लॉक बार के ग्राम बड़ोखरा के मजरा रामनगर में जेई वायरस के स्रोतों की जांच की गई। मुख्यालय के निर्देश पर एक मंडलीयस्तरीय टीम ने यह पड़ताल की। टीम ने वायरस के संभावित मानकों का गहन अध्ययन किया।
विज्ञापन

इसमें जलीय जीव, बांध का भराव क्षेत्र और घर से दूरी जैसे तथ्य शामिल थे। टीम ने जेई मरीज की पुष्टि के बाद विभाग की निरोधात्मक कार्रवाई जानी। पशु विभाग के अधिकारियों से जलीय जीवों के बारे में पूछा गया। ग्राम रामनगर की एक दस वर्षीय बालिका में 20 जुलाई को जेई की पुष्टि हुई थी। उपचार के दौरान 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया था। गांव में 16 लोगों की जांच की गई और नमूने लिए गए। 12 अगस्त को दो बच्चों में जेई की पुष्टि हुई, पर वे अब पूर्ण स्वस्थ हैं। पहले लखनऊ मुख्यालय से टीमें आईं थीं, पर वायरस के स्रोत का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

सोमवार को निदेशालय के निर्देश पर मंडल स्तरीय टीम जनपद पहुंची। डॉ. उत्सव राज और स्थानीय विशेषज्ञों ने रामनगर का दौरा किया। उन्होंने मरीज के घर के आसपास की स्थिति का जायजा लिया। बांध, उसकी घर से दूरी और भराव क्षेत्र को भी देखा गया। टीम ने बांध में पाए जाने वाले जलीय जीवों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
पशु विभाग से ली जानकारी
मंडलीय स्तरीय टीम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जिले में पाए जाने वाले जलीय जीवों के बारे में जाना। साथ ही किन पक्षियों में वायरस होने की संभावना है। इसके बारे में चर्चा की। साथ ही बांध क्षेत्र में पाए जाने वाले जलीय जीवों के सैंपल लेने के लिए कहा गया।
---
मंडलस्तरीय टीम ने वायरस के स्रोत व जुड़ाव के बिंदुओं पर जानकारी ली। गांव में निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed