{"_id":"60d8bc2a969c4d73a37f27e8","slug":"district-panchayat-president-election-case-filed-against-proposer-of-sp-candidate-and-husband-of-former-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: झांसी में सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक और पूर्व विधायक के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: झांसी में सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक और पूर्व विधायक के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 27 Jun 2021 11:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:28 PM IST
सार
उन्होंने पुलिस पर घर से बाहर न निकलने देने का आरोप लगाया था। प्रस्तावक की गैर मौजूदगी की वजह से सपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं, जिससे भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
झांसी में समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आशा गौतम का प्रस्तावक चुरारा से जिला पंचायत सदस्य हेमंत सेठ को बनाया गया था। लेकिन, वे नामांकन के दौरान नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस पर घर से बाहर न निकलने देने का आरोप लगाया था। प्रस्तावक की गैर मौजूदगी की वजह से सपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं, जिससे भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ। इस घटनाक्रम के अगले दिन मऊरानीपुर थाने में हेमंत सेठ और उनके बड़े भाई व पूर्व विधायक रश्मि आर्या के पति पप्पू सेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मोहल्ला गांधीगंज निवासी कन्हैया लाल ने आरोप लगाया है कि उक्त दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। इस पर पुलिस ने दोनों पर मुकदमा कायम कर दिया है। वहीं, पूर्व विधायक ने आरोपों को फर्जी बताया है।
विज्ञापन