फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   district industry office employee hanging

जिला उद्योग कार्यालय के कर्मचारी ने लगाई फांसी

Wed, 26 Jun 2019 08:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
district industry office employee hanging
हरीराम (फाइल फोटो)।
जिला उद्योग कार्यालय के कर्मचारी ने लगाई फांसी
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी स्थित टपरियन मेें रहने वाले व जिला उद्योग कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। फर्श पर खून भी पड़ा था। संशय होने पर फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए खून के नमूने भर लिए। वहीं, कर्मचारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

हंसारी स्थित टपरियन निवासी हरीराम अहिरवार जिला उद्योग कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। मंगलवार को बड़ा लड़का जितेंद्र रानीपुर में पुटीन (पेंटिंग) का काम करने गया था। दूसरा अजय ट्रक चालक है। वह मंगलवार की रात रायबरेली से लौट रहा था। छोटा बेटा विजय अपनी मां शीला के साथ डबरा एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। मंगलवार को घर में सिर्फ मझली बहू थी। रात में हरीराम ने अपने कमरे के दरवाजे बंद कर लिए। प्रेस की रस्सी काटी और पंखे पर उसका फंदा बना लिया। इसके बाद फंदे पर लटककर फांसी लगा ली। बुधवार की सुबह अजय घर लौटा तो उसे पिता हरीराम फंदे पर लटके मिले। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के सिर पर चोट के निशान और फर्श पर खून पड़ा था। मौत का कारण दूसरा तो नहीं, इसलिए पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए खून के नमूने भर लिए। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस मामले में प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा ने कहा कि घटना का कारण कोई दूसरा तो नहीं है। इस बात का पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर लगाया जाएगा।

हसारी टपरियन में फांसी से हुई उद्योग विभाग के कर्मचारी की मौत के बाद विलाप कर रहीं पत्नी शीला को प?

हसारी टपरियन में फांसी से हुई उद्योग विभाग के कर्मचारी की मौत के बाद विलाप कर रहीं पत्नी शीला को प?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed