Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   District hospital worker assaulted elderly patient in Jhansi

दबंगई: झांसी जिला अस्पताल कर्मी ने बुजुर्ग मरीज पर बरसाए थप्पड़, फिर धक्के देकर निकाला बाहर

Sun, 01 Sep 2024 12:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 01 Sep 2024 12:42 PM IST
सार

मरीज गुलाब खान ने बताया कि उसकी तबियत खराब होने के बाद वह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए आया था। यहां डॉक्टर ने एक गोली दी लेकिन, आराम नहीं मिला। इसके बाद जब उसने डॉक्टर से आराम न मिलने की शिकायत की तो यहां तैनात कर्मी ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
District hospital worker assaulted elderly patient in Jhansi
अस्पताल में बुजुर्ग के साथ मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

झांसी जिला अस्पताल में बुजुर्ग के साथ इमरजेंसी कर्मी द्वारा मारपीट का वीडियो सामने आया है। यहां 60 साल के वृद्ध को इमरजेंसी में तैनात कर्मी ने जमकर पीटा और धक्के देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया। इस मारपीट को यहां तैनात डॉक्टर भी देखते रहे लेकिन, किसाी ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। 

विज्ञापन


मरीज गुलाब खान ने बताया कि उसकी तबियत खराब होने के बाद वह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए आया था। यहां डॉक्टर ने एक गोली दी लेकिन, आराम नहीं मिला। इसके बाद जब उसने डॉक्टर से आराम न मिलने की शिकायत की तो यहां तैनात कर्मी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टर के सामने ही उसे पीटता हुआ इमरजेंसी से बाहर ले गया और धक्का देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन


बुजुर्ग मदद के लिए पुलिस के पास भी गया लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। अब वृद्ध की इमरजेंसी में पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, पूरे मामले में कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी। जो भी मामले में दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून तोड़ने का अधिकार नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed