{"_id":"5f6514028ebc3ef47316b021","slug":"dispute-jhansi-news-jhs176603621","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः झगड़ा करने से मना किया तो घर में छोड़ दिया सांप, मच गई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः झगड़ा करने से मना किया तो घर में छोड़ दिया सांप, मच गई भगदड़
Sat, 19 Sep 2020 03:19 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
सांप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित लहर की देवी के पास झगड़ा कर रहे झोपड़पट्टी वालों को मना करना महंगा पड़ गया। गुस्साये झोपड़पट्टी वालों ने कपड़ा कारोबारी के घर में सांप छोड़ दिया। इससे घर में भगदड़ मच गई। शिकायत पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
लहर की देवी क्षेत्र निवासी संजय की सीपरी बाजार में कपड़े की दुकान है। उनके घर के पास अवैध तरीके से झोपड़पट्टी वाले रहते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात झोपड़ पट्टी में रहने वाले आपस में लड़ने लगे। झगड़ा ज्यादा बढ़ता देख संजय ने मौके पर पहुंचकर सभी से शांत रहने को कहा। इस बात से नाराज झोपड़ पट्टी वाले उनके घर के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
नाराजगी जाहिर कर घर में सांप छोड़ दिया। यह देखकर घर के सदस्यों में भगदड़ मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद किसी तरह सांप को बाहर निकलवाया। करीब एक घंटे तक घर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। संजय ने पुलिस से सभी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन