फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   TTE staff beaten by two policemen in Chhattisgarh express

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में शराब पी रहे सिपाहियों को टोकना पड़ा भारी, टीटीई स्टाफ की पिटाई

Thu, 12 Mar 2020 06:22 PM IST
झांसी ब्यूरो झांसी ब्यूरो, अमर उजाला
झांसी ब्यूरो, अमर उजाला Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
TTE staff beaten by two policemen in Chhattisgarh express
ट्रेन में सिपाहियों का हुड़दंग (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के बी टू कोच (थर्ड एसी) में बैठकर शराब पी रहे दो सिपाहियों को टोकना दो टीटीई को भारी पड़ गया। सिपाहियों ने गाली गलौज कर दोनों की पिटाई कर दी। इससे कोच में हंगामा हो गया। घटना से क्षुब्ध चेकिंग स्टाफ ने मामले की लिखित शिकायत बीना स्टेशन पर जीआरपी से की। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक (रेलवे) ने एक सिपाही को निलंबित कर उसे लाइन में संबद्ध कर दिया है। दोनों सिपाही ललितपुर जीआरपी में तैनात हैं।

विज्ञापन


होली पर 10 मार्च को 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में टीटीई रवि सविता और एके चौधरी तैनात थे। वे झांसी से इटारसी तक जा रहे थे। ट्रेन करीब तीन बजे जब बसई स्टेशन से आगे बढ़ रही थी, तभी उन्होंने देखा कि बी टू कोच के 17 से 22 नंबर केबिन में बैठकर दो सिपाही शराब पी रहे हैं। टीटीई का कहना है कि उनको टोका गया और कहा गया कि कोच में दूसरे मुसाफिर भी बैठे हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर सिपाहियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इस घटना से बाकी मुसाफिर सहम गए। इसके बाद ललितपुर में सिपाही उतर गए। बाद में चेकिंग कर्मचारियों ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों और झांसी कंट्रोल को दी। ट्रेन के बीना स्टेशन पहुंचने पर वहां पर कई टिकट चेकिंग कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जीआरपी को चेकिंग कर्मचारियों ने लिखित शिकायत दी। इससे ट्रेन 15 मिनट लेट हो गई। भोपाल में दोनों कर्मचारियों ने मेडिकल भी कराया। इस घटना का वीडियो वायरल होने से मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों में आक्रोश छा गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक (रेलवे) मनोज कुमार झा ने सिपाही सनी यादव को निलंबित कर जीआरपी लाइन से संबद्ध कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed