{"_id":"663be5c8c8fa7ddd3c0b5fba","slug":"dispute-between-ambulance-drivers-regarding-patient-history-sheeter-attacked-with-sword-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-311876-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मरीज को लेकर एंबुलेंस चालकों में विवाद, हिस्ट्रीशीटर ने मारी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मरीज को लेकर एंबुलेंस चालकों में विवाद, हिस्ट्रीशीटर ने मारी तलवार
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पास हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में बुधवार की सुबह एक मरीज को हायर सेंटर ले जाने को लेकर दो एंबुलेंस चालकों में विवाद हो गया। इसी बीच एक एंबुलेंस मालिक पर तलवार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और एंबुलेंस चलवाता है।
बुधवार की सुबह तकरीबन तीन बजे मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर तीन के पास एक मरीज को ले जाने को लेकर दो एंबुलेंस चालकों में विवाद हो गया। एक एंबुलेंस चालक ने मरीज को ग्वालियर ले जाने के लिए किराया तय कर लिया था। इसी बीच दूसरा एंबुलेंस चालक मौके पर पहुंच गया। उसने किराया कम बता दिया। इस पर मरीज दूसरे एंबुलेंस चालक के साथ जाने को तैयार हो गया। इसे लेकर दोनों एंबुलेंस चालक झगड़ने लगे। सूचना पर एंबुलेंस मालिक कोछाभांवर निवासी रवि यादव मौके पर पहुंच गया। इसी दरम्यान करगुवां निवासी राजू उर्फ बबलू ठाकुर अपनी कार से वहां पहुंच गया। वहां दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी बीच रवि यादव और उसके साथियों ने धक्का-मुक्की कर दी। आरोप है कि इसी बीच बबलू ठाकुर ने अपनी कार से तलवार निकाल ली और रवि यादव पर हमला कर दिया। सिर में तलवार लगने से रवि लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। यह देख आरोपी भागकर पास के एक निजी अस्पताल में घुस गया। सूचना पर विश्वविद्यालय चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल रवि यादव को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जबकि, अस्पताल के अंदर छुपे आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने ले आई।
नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के आरोपी राजू उर्फ बबलू ठाकुर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की नवाबाद थाने में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। उसकी पांच एंबुलेंस चलती हैं। मामले की पड़ताल की जा ही है।