फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Disposal of goods stored in the pulice stations soon

थानों में जमा माल का शीघ्र हो निस्तारण

Mon, 25 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 25 May 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
झांसी। एसएसपी ने मुकदमों के निस्तारण के बावजूद थानों के मालखानों में जमा माल का दो सप्ताह में निस्तारण करने का निर्देश मातहतों को दिया है। उन्होंने माल निस्तारण से संबंधित प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

\
जिले के थानों में बने मालखानों में अपराध के संबंध में एकत्रित सबूत व साक्ष्य रखे जाते हैं, जिनकी जरूरत पड़ने पर पुलिस फोरेंसिक जांच करवाती है अथवा कोर्ट में बतौर सबूत पेश करती है। सूत्र बताते हैं कि तमाम आपराधिक केसों का निस्तारण होने के बावजूद थानों के मालखानों में पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्य व सबूत रखे हुए हैं। जिसकी वजह से मालखानों में जगह नहीं बची है।
विज्ञापन


इसके अलावा जब किसी मालखाने के इंचार्ज का स्थानांतरण किया जाता है, तो उसे चार्ज सौंपने में महीनों लग जाते हैं। इन हालातों के मद्देनजर एसएसपी ने मातहतों को मालखाने में रखे सामान के निस्तारण के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने सीओ से प्रतिदिन थानों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed