{"_id":"6add12c1dbcd502d9b0adc6b","slug":"discussion-held-on-the-problems-faced-by-village-heads-pradhans-and-on-panchayat-elections-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-14747-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रधानों की समस्याओं और पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रधानों की समस्याओं और पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा
विज्ञापन
मोंठ। शनिवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की मोंठ ब्लॉक इकाई की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्राम प्रधानों की समस्याओं, पंचायत चुनाव और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर चर्चा हुई।
बैठक में पिछड़ा वर्ग का परिसीमन किए बिना पंचायत चुनाव कराने के हाईकोर्ट के आदेश पर विचार किया गया। प्रधानों ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की संभावना पर बात की। आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर भी मंथन किया गया। संगठन की एकजुटता मजबूत करने और प्रधानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम प्रधान ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है।
इस मौके पर शिवपाल सिंह, विनय शंकर, रामजी पाल, इमरान खान, अरुण कुमार, राजीव पाल, मुन्नूलाल राजपूत, घनश्याम, मुकेश, शालू राजपूत आदि उपस्थित रहे।