{"_id":"5ed558118ebc3e90633c5618","slug":"disclosure-jhansi-news-jhs168059271","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेइज्जती का बदला लेने के लिए उतारा था रोनू को मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेइज्जती का बदला लेने के लिए उतारा था रोनू को मौत के घाट
विज्ञापन
disclosure
झांसी। थाना मऊरानीपुर के विजरवारा गांव में हुई घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने बेइज्जती का बदला लेने की नियत से अपने साथियों के साथ मिलकर रोनू की बांके से गला रेतकर हत्या के बाद शव को गांव के बाहर खेत पर फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया है।
सोमवार को एसपी सिटी राहुल मिठास ने खुलासा करते हुए बताया कि 27 मई को विजरवारा गांव में रहने वाले रोनू तिवारी के लापता होेने की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। अभी उसकी खोजबीन चल रही थी, तभी 29 मई की सुबह उसका शव गांव के बाहर बने एक खेत पर मिला था। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। खुलासे के लिए मऊरानीपुर प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह को निर्देश दिए गए थे। मुखबिर की सूचना पर 31 मई को पुलिस टीम ने घटना में शामिल चार युवकों को खदियन चौराहा के पास से पकड़ा।
चारों से की गई पूछताछ में पता चला कि आरोपी हेमंत से रोनू के बीच कहासुनी होती थी। कुछ दिन पहले दोनों के बीच हुए विवाद में रोनू ने हेमंत के साथ मारपीट कर उसकी बेइज्जती कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए हेमंत ने अपने साथी पंकज बरार, महेंद्र बरार व विकास तिवारी के साथ रोनू की हत्या की साजिश रच डाली। 27 मई को रोनू को बुलाकर तीनों अपने साथ ले गए। इसके बाद खेत पर ले जाकर बांके से गले पर कई वार हत्या कर भाग निकले थे। एक आरोपी ने बताया कि वह उसकी बहन के साथ छेड़खानी भी करता था, जो उसे पसंद नहीं था। पुलिस ने आरोपियों के पास से बांका भी बरामद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पांच इंस्पेक्टर व दो दरोगा इधर से उधर
झांसी। कानून व्यवस्था के तहत एसएसपी ने जिले के पांच इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं को इधर से उधर किया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक देवेंद्र द्विवेदी को प्रभारी निरीक्षक बड़ागांव, प्रभारी निरीक्षक चिरगांव अजीत सिंह को पुलिस लाइन, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा निरीक्षक वीरेंद्र विक्त्रस्म सिंह को प्रभारी निरीक्षक चिरगांव भेजा है। थाना नवाबाद में तैनात अपराध निरीक्षक सभाजीत सिंह को प्रभारी निरीक्षक गरौठा, प्रभारी निरीक्षक गरौठा अजयपाल सिंह को प्रभारी न्यायालय सुुरक्षा, थानाध्यक्ष समथर उपनिरीक्षक वीकेश बाबू को पुलिस लाइन व पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सुधीर पवार को थानाध्यक्ष समथर बनाकर भेजा है।