{"_id":"5e6943528ebc3eeb67411f4e","slug":"disclosure-jhansi-news-jhs1621893160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ही निकला मासूम बेटी का हत्यारा, इस वजह से हैवानियत को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ही निकला मासूम बेटी का हत्यारा, इस वजह से हैवानियत को दिया अंजाम
Thu, 12 Mar 2020 06:14 PM IST
झांसी ब्यूरो
झांसी ब्यूरो, अमर उजाला
झांसी ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 06:14 PM IST
सार
- पिता ने ही मासूम बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला था
- इस घटना में पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है
- आरोपी पिता को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के थाना सीपरी क्षेत्र के अंबाबाय में रिश्तेदार ने नहीं बल्कि पिता ने ही मासूम बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला था। इस घटना में पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की पूछताछ में नया खुलासा होने के बाद परिजनों ने ही एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
अंबाबाय निवासी कमलेश विश्वकर्मा की पत्नी रश्मि का आरोप था कि लेनदेन को लेकर एक रिश्तेदार से विवाद चल रहा था। आरोप था कि सोमवार को लेनदेन को लेकर रिश्तेदार घर आकर विवाद करने लगा। इसके बाद कमरे में जाकर घर में पड़े डंडे को उठाकर चारपाई पर सो रही एक महीने की पोती भावना व तीन वर्षीय वंश के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में मौके पर ही भावना की मौत हो गई थी जबकि वंश गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
गांव पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद कई जानकारियां मिली थीं जिसके आधार पर आरोपी घटना में शामिल नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पिता का नाम सामने आया, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
आरोपी की पत्नी ने किया खुलासा
आरोपी की पत्नी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसके पति कमलेश ने ही भावना को मारा है। उसने पूछताछ में बताया कि एक रिश्तेदार से लेनदेन चल रहा था। उलटा कमलेश ही रिश्तेदार को परेशान कर रुपये मांगता था। सोमवार को भी कमलेश ने रिश्तेदार को घर बुलाया था और रुपये मांगने लगा। रिश्तेदार ने जल्द रुपये देने की बात कही। इसको लेकर विवाद होने के बाद रिश्तेदार घर से चला गया। तब आवेेश में आकर कमलेश ने चारपाई पर सो रहे भावना और वंश को पटक दिया। इससे भावना की मौत हो गई, जबकि वंश का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कमलेश के बाबा शिवचरन की तहरीर पर आरोपी कमलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इलाज के चलते नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी
एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी कमलेश के पुत्र वंश की हालत नाजुक है। घटना के बाद उसे किए पर पछतावा भी है। इलाज में मदद के लिए कदम-कदम पर कमलेश की जरूरत पड़ने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। पुत्र की हालत बेहतर होने के बाद ही पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।