Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Disarray prevails at Chirgaon Mandi; farmers and traders face distress.

Jhansi News: चिरगांव मंडी में अव्यवस्थाएं हावी, किसान-व्यापारी परेशान

Tue, 24 Nov 2026 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Disarray prevails at Chirgaon Mandi; farmers and traders face distress.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। कृषि उत्पादन मंडी समिति चिरगांव में व्यवस्थाओं का अभाव किसानों और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। धान और मूंगफली के सीजन में बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं।
मंडी में टूटी सड़कें, जर्जर नालियां, धूल और टूटी पुलिया के कारण किसानों को दिक्कतें हो रही हैं। परिसर में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और नालियां टूटी होने से गंदगी व जलभराव रहता है। वाहनों के आवागमन से दिनभर धूल उड़ती है, जिससे किसानों, व्यापारियों और मंडी में काम करने वाले लोगों को परेशानी होती है। नीलामी चबूतरे के शेड की चादरें भी उखड़ चुकी हैं। इससे बारिश और धूप में किसानों की उपज सुरक्षित नहीं रह पाती। मंडी में कर्मचारियों की भारी कमी भी व्यवस्थाओं को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि मंडी सचिव कार्यालय नहीं आते, जिससे उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए भटकना पड़ता है। धान और मूंगफली की आवक के बीच मंडी की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर किसानों में नाराजगी है। लाखों रुपये की आय होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। किसानों ने मंडी प्रशासन से सड़कों, नालियों, पुलिया की मरम्मत, शेड दुरुस्त करने और कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंडी सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed