{"_id":"6ac4062d58573502d6026a57","slug":"digital-libraries-will-soon-receive-two-computers-each-jhansi-news-c-11-jhs1019-891592-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डिजिटल पुस्तकालयों को जल्द मिलेंगे दो-दो कंप्यूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डिजिटल पुस्तकालयों को जल्द मिलेंगे दो-दो कंप्यूटर
विज्ञापन
झांसी। विद्यार्थियों और अन्य लोगों को अध्ययन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले की 106 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किए जा चुके हैं। अब इन पुस्तकालयों को दो-दो कंप्यूटर समेत अन्य आईटी सामग्री उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे विद्यार्थियों सहित सभी वर्गों के लोगों को डिजिटल माध्यम से ज्ञानवर्धन और अध्ययन की सुविधा मिल सकेगी।
पंचायत भवनों में आवश्यक आईटी उपकरणों की आपूर्ति और स्थापना के लिए प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीडेस्को) के माध्यम से सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय डिजिटल पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष की ओर से यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।
योजना के तहत प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर और कंप्यूटर टेबल, मल्टीफंक्शन प्रिंटर-स्कैनर, यूपीएस, नेटवर्किंग उपकरण, स्मार्ट एलईडी टीवी और एचडी वेब कैमरा उपलब्ध कराया जाएगा। 106 ग्राम पंचायतों के लिए उपकरणों की अनुमानित कुल लागत 1.37 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
गुणवत्ता और वारंटी पर भी जोर
उपकरणों की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डेस्कटॉप कंप्यूटर पर तीन वर्ष की वारंटी का प्रावधान है। इसी तरह यूपीएस, प्रिंटर और स्मार्ट एलईडी टीवी के लिए निर्धारित तकनीकी विशिष्टताओं और वारंटी शर्तों का पालन करना होगा। उपकरणों की स्थापना के बाद पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान में से कम से कम दो लोगों से सत्यापित एवं हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र भी लिया जाएगा।
मऊरानीपुर में सबसे ज्यादा 25 डिजिटल पुस्तकालय
जिले में सबसे ज्यादा 25 डिजिटल पुस्तकालय मऊरानीपुर ब्लॉक में स्थापित किए गए हैं। बंगरा में 20, मोंठ में 18, बड़ागांव में 16, चिरगांव में 12, बबीना में आठ और गुरसराय में सात डिजिटल पुस्तकालय बनाए गए हैं। सभी पुस्तकालयों में दो-दो कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाने हैं।
जिले की 106 चिह्नित ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किए जा चुके हैं। संभव है कि इसी माह इनमें दो-दो कंप्यूटर और अन्य आईटी सामग्री उपलब्ध हो जाए। - डॉ. बाल गोविंद श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी