{"_id":"5d110c208ebc3e54af135c3a","slug":"died-youth-identifed-jhansi-news-jhs1420686100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र इलाके में खड़े ट्रक से कार के टकराने में मारे गए दूसरे युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक उज्जैन का रहने वाला था। वह गाड़ी चालक था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शवोें को परिजनों को साैंप दिए हैं।
रविवार रात थाना रक्सा इलाके में रहने वाले कुणाल राजपूत (19) अपने एक साथी के साथ कार से दिनारा जा रहे थे। दोनों डगरवाहा गांव के पास पहुंचे थे, तभी अचानक संतुलन खोने से कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई थी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा था, जहां दोनों ने दम तोेड़ दिया था। पुलिस ने कुणाल की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी थी, लेकिन घटना वाली रात में ही दूसरे मृतक साथी की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
सोमवार को पुलिस ने की शिनाख्त उज्जैन के थाना कलौैरिया निवासी जाहिद (24) के रूप में की। पुलिस के अनुसार मृतक जाहिद चालक था, जो अपने साथी कुणाल राजपूत से मिलने झांसी आए थे। काम से दिनारा जाते समय दोनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनोें को सौंप दिया है।