फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Did not show interest in objecting to provisional reservation, filed only three objections

Jhansi News: अनंतिम आरक्षण पर आपत्ति करने में नहीं दिखाई दिलचस्पी, दाखिल हुई महज तीन आपत्तियां

Fri, 07 Apr 2023 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Did not show interest in objecting to provisional reservation, filed only three objections
झांसी। नगर निकाय चुनाव के वार्ड के अनंतिम आरक्षण पर आपत्ति दाखिल करने की समय सीमा बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। अनंतिम आरक्षण पर आपत्तियां दाखिल करने में उम्मीदवारों ने अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई। कलक्ट्रेट एवं नगर निगम मेें महज तीन आपत्तियां ही दाखिल हुईं। अब इन आपत्तियों की सुनवाई के बाद जल्द अंतिम आरक्षण भी जारी कर दिया जाएगा। अंतिम आरक्षण जारी होने के बाद निकाय चुनावों की सरगर्मी तेज होगी। उम्मीद जताई जा रही कि 10-12 अप्रैल के बीच चुनावी अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के हरी झंडी दिखाने के बाद सरकार ने 30 मार्च को नगर निगम के 60 वार्ड का अनंतिम आरक्षण जारी किया था। स्थानीय स्तर पर आपत्तियां लेने के लिए छह दिन तय किए गए। यह आपत्तियां कलेक्ट्रेट में जमा की जानी थीं लेकिन, इस दफा उम्मीदवारों ने आपत्तियां दर्ज कराने में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। आपत्ति दाखिल करने में इस वजह से भी दिलचस्पी नहीं दिखाई गई कि पिछली बार दिसंबर माह में जारी वार्ड आरक्षण को लेकर दर्ज किसी आपत्ति की सुनवाई नहीं हुई। सरकार ने अनंतिम आरक्षण में कोई भी बदलाव नहीं किया था और उसे जस का तस प्रकाशित कर दिया था। इसी वजह से उम्मीदवारों को इस बार की अनंतिम सूची में भी अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है हालांकि आपत्तियों की सुनवाई के लिए इस दफा भी अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। अपर नगर आयुक्त मो.कमर का कहना है कि आपत्तियों को निस्तारित करके यह रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। अंतिम आरक्षण के प्रकाशन का निर्णय शासन को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed