फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dial 100: Today will be 45 trains

डायल 100: आज आएंगी 45 गाड़ियां

Fri, 28 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dial 100: Today will be 45 trains
police - फोटो : demo
पुलिस की डायल 100 सेवा के लिए शुक्रवार को 45 गाड़ियां आ जाएंगे। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को पांच नवंबर से शुरू किया जा सकता है, इसके लिए यह तैयारियां चल रही हैं। पुलिस लाइन में 216 कर्मियों को प्रशिक्षण देकर इस सेवा के लिए चुना जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की मंशा है कि पीड़ित की सूचना मिलते ही हर सूरत में 10 मिनट के अंदर पुलिस की मदद पहुंच जाए। इसके चलते उन्होंने डायल-100 सेवा प्रोजेक्ट बनाया गया। तय किया गया कि पूरे प्रदेश से आने वाली आपातकालीन कॉल के लिए लखनऊ में कंट्रोल ऑफिस बने, जहां से निर्देश मिलने पर संबंधित जिले की पुलिस मौके पर पहुंचेगी और पीड़ित की मदद करेगी। पुलिस ने क्या कार्रवाई की, इससे भी लखनऊ कार्यालय को अवगत कराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को प्रभावी रूप से शुरू करने के लिए जिले के तमाम पुलिस कर्मियों को 18 दिन का पुलिस लाइन में प्रशिक्षण लखनऊ से आए एक्सपर्ट ने दिया। प्रशिक्षण होने के बाद 216 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया जिनमें छह एसआई, 105 एचसीपी और 105 पुलिस कर्मियों हैं। चयनित पुलिस कर्मियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को 45 कारें आ रही हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के आफिस में एक इंस्पेक्टर, तीन एसआई और कुछ पुलिस कर्मी रिजर्व रखे जाएंगे। इनके लिए दो गाड़ियां हमेशा तैयार रहेंगी ताकि मौका और परिस्थिति के अनुसार कंट्रोल रूप में तैनात पुलिस कर्मियों की सेवाएं भी ली जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिले में यह सेवा पांच नवंबर से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


34 होमगाडर्स भी देंगे अपनी सेवाएं
डायल-100 सेवा के लिए 34 होमगार्ड्स का भी चयन किया गया है, जिन्हें पुलिस लाइन में छह दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन होमगाडर्स को जरूरत पड़ने पर पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

अभी तक नहीं बनाया गया है ऑफिस
डायर-100 के प्रभारी बीडी उमराव ने बताया कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। मगर अभी तक अधिकारियों ने ऑफिस नहीं बनाया है। कभी इस ऑफिस में तो कभी उस ऑफिस में बैठकर काम निपटाया जा रहा है। इसके लिए कई बार अधिकारियों से कहा जा चुका है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही।

जिला कंट्रोल रूम की उपयोगिता होगी कम
जिला स्तर पर संचालित पुलिस कंट्रोल रूम की उपयोगिता डायल-100 सेवा शुरू होने के बाद कम हो जाएगी। सारी कॉल लखनऊ जाएंगी, जहां से संबंधित शिकायत को कंप्यूटर के माध्यम से जिला कंट्रोल रूम रिकार्ड के लिए भेजी जाएगी।


चिप से वाहनों की लगातार दिखेगी लोकेशन
डायल-100 के लिए आ रही कारों में जीपीएस चिप लगी हुई है। इस चिप के माध्यम से लखनऊ और जिला पुलिस कंट्रोल रूम में वाहनों की लगातार लोकेशन दिखती रहेगी। लोकेशन देखने के बाद ही संबंधित गाड़ी को मौके पर भेजा जाएगा।

शुक्रवार को 45 गाड़ियां जिले में आ जाएंगी। इसके बाद योजना को अंतिम रूप देकर इसे शुरू कर दिया जाएगा।
अब्दुल हमीद, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed