फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dial ' 100 ' project started on '

‘डायल 100’ प्रोजेक्ट को लगे ‘पर’

Mon, 23 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dial ' 100 ' project started on '
dail 100, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘डायल 100’ को जिले में पंख लगने वाले हैं। 15 सितंबर से शुरू होने जा रहे इस प्रोजेक्ट को लेकर पुलिस विभाग में तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रोजेक्ट में काम करने के लिए आरक्षियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत संबंधित जिलों की पुलिस को बेहतर संसाधन भी मुहैया कराए जाने हैं। जालौन में यह प्रोजेक्ट दूसरे और ललितपुर में तीसरे चरण में शुरू होगा।
विज्ञापन


डीआईजी शरद सचान ने बताया कि पीड़ितों की त्वरित पुलिस मदद के लिए प्रदेश सरकार इमरजेंसी राज्य स्तरीय पुलिस प्रबंधन प्रणाली (पीईएमएस) शुरू करने जा रही है, जिसको ‘डायल 100’ नाम दिया है। इसके तहत पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में यह प्रोजेक्ट तीन चरण में पूरा होगा। पहले चरण के लिए प्रदेश के 18 जनपदों को चुना गया है, जिसमें झांसी भी शामिल है। पहले चरण का शुभारंभ 15 सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण में जालौन और तीसरे चरण में ललितपुर में शुरू होगा, जिनकी तारीख अभी तय नहीं की गई है, मगर काम शुरू हो गया है।
डायल 100 में काम करने के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसमें आरक्षी की आयु 40 वर्ष और मुख्य आरक्षी की 56 वर्ष से ज्यादा नहीं होगी। इसके बाद जिला स्तर पर गठित कमेटी चयन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी वजह से आवेदन नहीं आते हैं, तो नौकरी में अल्प अवधि वाले कांस्टेबल व हेड कांस्टेबिल को चुना जाएगा। इसमें तैनाती की अवधि निश्चित होगी। चयनितों को कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें तैनाती की अवधि के दौरान आरक्षी व मुख्य आरक्षी का कहीं स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।

जरूरत पड़ने पर पुलिस कप्तान को डीजीपी और एडीजी यातायात से अनुमति लेनी होगी। इसको लेकर रेंज में काम शुरू हो गया है। जिला झांसी के कप्तान से 30 जून, जालौन से 30 जुलाई व ललितपुर से 30 अगस्त तक चयनितों की सूची मांगी गई है।


‘डायल 100’ पर झांसी जिले के लिए काम शुरू हो गया है। एसएसपी झांसी से 25 मई तक कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल की सूची मांगी गई है, जो 30 मई को लखनऊ भेजी जाएगी। जालौन व ललितपुर की सूची के लिए भी अलग-अलग तारीखें तय कर दी गई हैं।
- शरद सचान, डीआईजी झांसी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed