झांसी। पुलिस लाइन के पास सिपाहियों के लिए बनाई गई बैरक का उद्घाटन अगले सप्ताह डीजीपी ओपी सिंह करेंगे। दिसंबर के अंत में बैरक का निर्माण पूरा हो चुका है। उद्घाटन के बाद सिपाही यहां रहने लगेंगे। सुविधाओं से युक्त बैरक में सभी इंतजाम हैं।
पुलिस लाइन के पास चार मंजिला बैरक का निर्माण कराया गया है। 14 बैरकों में 200 बंदी रहेंगे। बैरक का निर्माण 28 दिसंबर 2016 से शुरू हुआ था। तीन साल बाद काम पूरा हो चुका है। बैरक सभी सुविधाओं से लैस है। यहां पर बड़ा मेस, मनोरंजन कक्ष, एलईडी, खेलने का स्थान, लाइब्रेरी आदि का इंतजाम है। इसके अलावा, बैंडमिंटन, वॉलीबॉल व हैंडबाल भी खेेलने के लिए स्थान दिया गया है। रविवार को आईजी सुभाष सिंह बघेल, एसपी देहात राहुल मिठास, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी संग्राम सिंह ने पहुंचकर बैरक का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।