फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devutni Ekadashi today, will act auspicious start

देवउठनी एकादशी आज, मांगलिक कार्य होंगे प्रारंभ

Fri, 11 Nov 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
 Devutni Ekadashi today, will act auspicious start
dev utni prb, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
देवउठनी एकादशी महानगर में शुक्रवार को मनाई जाएगी। श्रद्धालु भगवान विष्णु और देवताओं का विधिवत पूजन कर उनका जागरण करेंगे। इसके साथ ही सभी मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। वहीं बृहस्पतिवार को कई घरों में देव उठनी एकादशी मनाई गई और भगवान विष्णु का पूजन कर उन्हें मौसमी सब्जियां, फल अर्पित किए। इस दौरान युवाओं ने आतिशबाजी भी की। 
विज्ञापन

एकादशी को लेकर सुबह से ही महानगर के प्रमुख बाजारों में चहल पहल लोगों की रही। बड़ा बाजार, सीपरी, सदर, उन्नाव गेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने पूजन के लिए गन्ना की खरीद की। इस दौरान लोगों ने पचास रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये तक में पांच गन्नों की खरीदा। इसके अलावा मौसमी सब्जियां व फल भी पूजन के लिए खरीदे। इधर महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भद्रा होने के कारण देव उठनी एकादशी शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसके साथ ही सभी मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। उनके अनुसार भद्रा बृहस्पतिवार क ी शाम पांच बजे से शुक्रवार की सुबह 4 बजे तक रहेगा। इसके बाद सर्वार्थ योग प्रारंभ हो जाएगा। जिसमें पूजा करना शुभ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed