{"_id":"5fbeb1658ebc3e9be83af013","slug":"devothan-festival-celebration-jhansi-news-jhs1819399145","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर - घर गूंजा उठो देव, बैठो देव, अंगुरिया चटकाओ देव....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर - घर गूंजा उठो देव, बैठो देव, अंगुरिया चटकाओ देव....
विज्ञापन
लक्ष्मीगेट के ओम शान्ति नगर में विवाह उत्सव में गन्नों व तुलसी शलिगराम की पूजा कर विवाह की रश्में
झांसी। बुधवार को महानगर में देवोत्थान एकादशी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा भक्ति से मनाया गया। घरों में गन्नों के मंडप सजाये गए। जिसमें भगवान विष्णु का जागरण किया गया। श्रद्धालुओं ने उठो देव, बैठो देव, अंगुरिया चटकाओ देव का गायन किया। भगवान को मौसमी सब्जियों एवं मिठाइयों का भोग अर्पण किया गया।
धार्मिक मान्यता है कि असुरों का वध कर भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी पर क्षीरसागर में आराम के लिए चले जाते हैं। उनका जागरण घर - घर देवोत्थान एकादशी पर किया जाता है। ऐसे में बुधवार को पर्व को लेकर सभी घरों में उत्साह व्यापक रूप से नजर आया। घर के मुख्य दरवाजों एवं आंगनों में महिलाओं ने सुबह गोबर से लिपे चौक पर आकर्षक रंगोलियां बनायीं। बाजार में लोग पूजा के लिए गन्ना घर ले जाते नजर आए। शाम को गन्नों का मंडप सजाया गया और देवताओं को विराजमान कर उनकी वंदना की गई। थाली, शंख, झालरों की मधुर ध्वनियों पर जागरण कर आरती की। प्रसाद में मौसमी सब्जियों तथा फल के साथ ही मिठाइयां अर्पण कीं। बच्चों व युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। इधर, देवोत्थान एकादशी पर्व के साथ ही महानगर में वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई। जगह - जगह बैंड बाजे बजते नजर आए। सभी मार्गों पर देर रात तक चहल पहल रही।
गन्नों का सजाया मंडप
झांसी। श्रीरामलीला मंच बड़ा बाजार में महाराजाधिराज झांसी राज्य श्रीमंत गंगाधर राव स्मृृृृति राष्ट्रीय समारोह समिति एवं श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति के तत्वावधान में तुलसी माता एवं भगवान शालिगग्राम के विवाह उत्सव का आयोजन हुआ। मंच पर गन्नों का मंडप सजाया गया। विष्णु खटीक ने तुलसी माता का कन्यादान कर पूजा की। यहां पर अरुण द्विवेदी, राजू तिवारी, संजय दोसाज, भरत राय, ओम प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। नरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री कृष्ण मंदिर में देवउठनी एकादशी पर पुजारी अविनाश चौबे ने भगवान का अभिषेक श्रृंगार कर आरती की। इधर सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान शालिगराम व तुलसी जू के विवाह समारोह के अंतर्गत मंडप का आयोजन हुआ। महिलाओं ने वैवाहिक बुंदेली गारियां हरे बांस मंडप छाये, तुलसी जू को शालिगराम जू ब्याहन आये... को गाया। इस अवसर पर आचार्य हरीओम पाठक, पुरुषोत्तम बुधौलिया आदि मौजूद रहे।