{"_id":"6127f9018ebc3e6ee33a00ea","slug":"devotees-desperate-to-go-to-mathura-on-janmashtami-bookings-are-being-done-in-trains-jhansi-news-jhs2028296159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर मथुरा जाने को बेताब श्रद्धालु, ट्रेनों में खूब हो रही बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर मथुरा जाने को बेताब श्रद्धालु, ट्रेनों में खूब हो रही बुकिंग
विज्ञापन
झांसी। जन्माष्टमी पर बुंदेलखंड से सैकड़ों श्रद्धालु मथुरा जाते हैं। इससे मथुरा जाने के लिए ट्रेनों में तेजी से सीट बुक होतीं जा रहीं हैं। झांसी से मथुरा के लिए 39 से अधिक ट्रेनें उपलब्ध हैं।
जन्माष्टमी पर्व 30 अगस्त को है। इस पर्व पर बुंदेलखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा भगवान बांकेबिहारी के दर्शन के लिए जाते हैं। अधिकांश श्रद्धालु ट्रेन से मथुरा जाते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग 28 व 29 अगस्त को मथुरा के लिए टिकट बुक करा रहे हैं। सबसे अधिक स्लीपर क्लास में सीटें बुक हो रहीं हैं। इसमें अगर आप 02181 जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस में आरक्षण कराते हैं तो इस गाड़ी में झांसी से मथुरा का जनरल कोच का किराया 120 रुपये, स्लीपर का 220 रुपये, थर्ड एसी का 555 रुपये व सेकेंड एसी का 760 रुपये है। इसी तरह 24 घंटे पहले बनने वाले तत्काल टिकट में जनरल कोच का किराया 140 रुपये, स्लीपर का 425 रुपये, थर्ड एसी का 1150 रुपये व सेकेंड एसी का 1590 रुपये है।
यह ट्रेनें उपलब्ध
झांसी से मथुरा के लिए 01841 खजुराहो कुरुक्षेत्र स्पेशल, 04565 श्री सांई नगर कालका सुपरफास्ट स्पेशल, 02723 हैदराबाद नई दिल्ली स्पेशल, 06527 सिकंदराबाद नई दिल्ली स्पेशल, 02195 जबलपुर निजामुद्दीन स्पेशल, 02174 जबलपुर निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल, 02485 नांदेड श्री गंगानगर सुपरफास्ट स्पेशल, 02751 नांदेड जम्मूतवी स्पेशल, 02715 सचखंड स्पेशल, 08478 उत्कल स्पेशल, 02617 मंगला स्पेशल, 02625 केरला सुपरफास्ट स्पेशल, 08237 छत्तीसगढ़ स्पेशल, 01077 झेलम स्पेशल, 02137 पंजाब मेल स्पेशल, 04061 ताज सुपरफास्ट स्पेशल, 02177 हावड़ा मथुरा स्पेशल, 02001 शताब्दी एक्सप्रेस, 01057 मुंबई अमृतसर पठानकोट स्पेशल, 02721 हैदराबाद निजामुद्दीन स्पेशल, 02447 यूपी संपर्क क्रांति स्पेशल, 02181 जबलपुर निजामुद्दीन स्पेशल, 02615 चेन्नई नई दिल्ली जीटी स्पेशल, 02779 गोवा एक्सप्रेस समेत 39 ट्रेनें उपलब्ध हैं।