फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Detainees met during the elections remain on track

चुनाव के दौरान बंदियों से मुलाकात पर रहेगी नजर

Sat, 21 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Detainees met during the elections remain on track
election news jhansi - फोटो : demo
जेल में बंद बदमाश चुनाव को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। इस बार एडीजी (जेल) ने जेल में बंद ऐसे बदमाशों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं, जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। बंदियों से मुलाकात जेलर या वरिष्ठ जेल अधीक्षक की मौजूदगी में होगी।
विज्ञापन

एडीजी की ओर से निर्वाचन कार्यालय में आए सरकुलर के मुताबिक प्रदेश में 69 कारागार हैं, जिनमें करीब 55 हजार बंदी हैं। इसमें से बहुत से बदमाश ऐसे हैं, जिनके संबंध राजनीतिक दलों के नेताओं से हैं। ये ऐसे लोग हैं, जिनके इशारे पर वोट मनचाहे प्रत्याशी को दिलाया जा सकता है। कुछ राजनीतिक दलों के लोग भी इनदिनों जेल में हैं जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए तय किया गया है कि जो बदमाश राजनीतिक दलों से ताल्लुक रखते हैं, उनकी निगरानी की जाए। किस बदमाश से मिलने कौन आया? इसकी सूचना भी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए। ऐसे बदमाशों की सूची भी भेजी जाए, जिनसे चुनाव प्रभावित होने का खतरा है। तब उन्हें दूसरी जेल में ट्रांसफर करने पर विचार होगा। 
विज्ञापन

 
जेलों की 88 बैरकें संवेदनशील
प्रदेश की 69 जेलों में 88 बैरकें संवेदनशील हैं। इन सभी बैरकों में ऐसे शातिर बदमाश बंद हैं, जिनके राजनीतिक दलों अथवा राजनीति करने वालों से संबंध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed