{"_id":"693493cca2c6ed0f1207b055","slug":"despite-being-fined-crores-negligence-could-not-be-stopped-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-694854-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: करोड़ों का जुर्माना फिर भी नहीं लग सका लापरवाही पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: करोड़ों का जुर्माना फिर भी नहीं लग सका लापरवाही पर ब्रेक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ई-चालान किए जाने के बावजूद झांसी वाले यातायात नियमों को लेकर संजीदा नहीं हो रहे हैं। यातायात विभाग के आंकड़े बताते हैं कि साल दर साल ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
पिछले साल जहां 60 हजार लोगों के 1.90 लाख वाहनों का चालान हुआ था। वहीं, इस साल 11 महीने में ही यह संख्या पार हो गई। अभी तक पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले 90 हजार लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है। इनके 2.37 लाख से अधिक वाहनों का चालान कर 36.92 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा चुकी है।
महानगरवासियों को ट्रैफिक नियमों का पालन कराने और अनदेखी पर सख्ती के लिए 2022 से ई-चालान आंरभ हुआ। 13 मुख्य चौराहों पर लगे 160 कैमरों की मदद से यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान होने लगे लेकिन लोग यातायात नियमों को लेकर जागरूक होने के बजाय नियमों को तोड़ते अधिक दिख रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 30 हजार जुर्माने अधिक हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक संख्या में चालान तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों का हुआ है। इसके बाद लाल बत्ती का उल्लंघन करने, दोपहिया वाहन चालकों का हेलमेट न पहनने, गलत जगह पर गाड़ी पार्क करने, बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने वालों के सबसे अधिक चालान हुए।
पिछले 11 माह में ही 237088 वाहनों का चालान कर उन पर 36,92,51,900 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा के मुताबिक, यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जाता है। सख्ती से वाहनों के चालान भी होते हैं। इससे बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।