{"_id":"6a52b42ecd3f9bf92a03b22b","slug":"deputy-cm-will-be-in-the-district-today-will-participate-in-half-a-dozen-programs-jhansi-news-c-11-1-jhs1038-833433-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आज जिले में रहेंगे डिप्टी सीएम, आधा दर्जन कार्यक्रम में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आज जिले में रहेंगे डिप्टी सीएम, आधा दर्जन कार्यक्रम में होंगे शामिल
Sun, 12 Jul 2026 02:52 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को जिले में रहेंगे। वह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में आयोजित पौध रोपण महायज्ञ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को लखनऊ के लामार्टीनियर ग्राउंड से हेलीकाप्टर से सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह स्टाफ कार और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पौध रोपण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहां जिलाध्यक्ष प्रदीप पटले और महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह सहित अन्य नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। डेढ़ बजे सिविल लाइन के मनु विहार में समाजसेवी मन मोहन गेड़ा के आवास पर जाएंगे। समाजसेवी व परिजनों से मुलाकात के बाद जिला कार्य समिति के सदस्य रोहित गोठनकर के पचकुईंया आवास पर जाएंगे। यहीं से वह संजीव अग्रवाल के आवास पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर ढाई बने चंदा होटल के पीछे अधिवक्ता ओम प्रकाश व्यास के निधन पर परिजनों को ढांढस बधाने जाएंगे। तीन बजे के करीब कसाई बाबा मोहल्ले में राकेश मुथैले के आवास पर भी जाएंगे। यहां से साढ़े तीन बजे वह पुलिस लाइन पहुंच कर हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जहां-जहां वह कार्यक्रम में शामिल होंगे वहां पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जहां-जहां वह कार्यक्रम में शामिल होंगे वहां पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी
विज्ञापन